{"_id":"5a9edb914f1c1b0a7b8bab97","slug":"181520360337-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुरेंगे बज्रेश्वरी घाट के दिन, नगर में बनेगी स्ट्रीट मार्केट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुरेंगे बज्रेश्वरी घाट के दिन, नगर में बनेगी स्ट्रीट मार्केट
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। एसडीएम शशिपाल पाल नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फैसला लिया
गया कि नगरवासियों की सहूलियत के लिए वर्षों से बंद पड़े बज्रेश्वरी घाट में पार्क और स्ट्रीट मार्केट का निर्माण करवाकर इसे पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा। कभी नगर का यह बज्रेश्वरी घाट स्थानीय और पर्यटकों के घूमने का केंद्र रहा था, लेकिन घाट का विकास न होने की वजह से यहां अब कोई नहीं जाता।
नगर में लगातार बढ़ रहे यातायात के दबाव और ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए तहसील चौक से बस अड्डे तक जगह-जगह नो पार्किंग जोन चिह्नित किए जाएंगे। इसके अलावा थ्री व्हीलर चालकों को पांच सवारियों से ज्यादा न उठाने और तहसील चौक के सिवाय रास्ते में जगह-जगह आटो पार्क न करने के कड़े आदेश जारी किए गए। एसडीएम नेगी ने बताया कि सड़क किनारे बैठे सभी रेहड़ी फड़ी वालों को दो दिन के भीतर वहां से खुद ही हटने के नोटिस जारी किए हैं। शुक्रवार से प्रशासन तहसीलदार विजय सांगा की अध्यक्षता में अभियान शुरू कर कठोर कार्रवाई शुरू कर देगा। मेन बाजार में गुड्स कैरियर को सुबह आठ बजे से पहले और शाम को सात बजे के बाद ही सामान लोड और अनलोड करने की इजाजत दी जाएगी। साथ ही मेन बाजार में टिक्की और फास्ट फूड की रेहड़ियां लगाने वालों को बाजार से हटाकर नेहरू चौक में टियाले पर जगह अलाट कर स्ट्रीट मार्केट बनाई जाएगी। बैठक में पुलिस थाना के सामने सब्जी मार्केट में नालियों के आगे लोहे की रेलिंग लगाने और बस अड्डे से कॉलेज रोड तक फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करवाकर राहगीरों के लिए उपलब्ध करवाने के अलावा जमानाबाद रोड पर वाहनों की पार्किंग बंद करने का फैसला लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेन बाजार में रोजाना सांय चार बजे के बाद चोपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। बैठक में कॉलेज रोड में स्पीड ब्रेकर लगाने और नगर के सभी शिक्षण संस्थानों, शोरूम मालिकों और व्यापार मंडल के सहयोग से जगह जगह वाटर कूलर और फैंसी बैंच लगाने का फैसला लिया गया। बैठक में नप अध्यक्ष सुमन वर्मा, ईओ कंचन बाला, तहसीलदार विजय सांगा, व्यापार मंडल प्रधान वेद प्रकाश शर्मा, थाना पुलिस प्रभारी कुलदीप राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।