फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   रेनबो में जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

रेनबो में जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

Thu, 01 Mar 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
रेनबो में जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में वैज्ञानिक सीवी रमन के जन्मदिन के पर जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिला भर के करीब 20 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एलीमेंटरी शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर दीपक किनायत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में विज्ञान से संबधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं हुईं।

विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच को दर्शाते हुए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ग्रीन फील्ड स्कूल नगरोटा बगवां कीरिया और आर्यन ने प्रथम, रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के अनमोल और कलिका ने द्वितीय और कांशी राम मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मस्तपुर के नेहा और कनिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उपरली कोठी के अनिकेत ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जदरांगल की साक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में ग्रीन फील्ड स्कूल नगरोटा बगवां के सूर्यांश पटियाल ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेराथाना की आरजू ने द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा बगवां की नीतिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कांशी राम मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मस्तपुर की श्रेया ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलधर के दिव्यांशु ने द्वितीय और रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां की दीपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) नगरोटा बगवां की ज्योति भाटिया ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ोह के अनुज ने द्वितीय और रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के तारिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की। प्रतियोगिताओं में प्रवक्ता विश्वनाथ मनकोटिया, हरीश चौधरी, विज्ञान कंसल्टेंट नीना कटोच और सुरजीत ठाकुर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने सेराथाना विद्यालय की छात्रा आरजू और उपरली कोठी के छात्र अनिकेत को विशेष पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed