{"_id":"5a95a2f04f1c1b4e588bb27c","slug":"181519756016-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विवि का शिलान्यास न हुआ तो होगा आंदोलन : मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विवि का शिलान्यास न हुआ तो होगा आंदोलन : मोर्चा
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। केंद्रीय विश्वविद्यालय संघर्ष मोर्चा की ओर से मंगलवार को एसडीएम देहरा के माध्यम से हिमाचल सरकार और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि देहरा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास जल्द करवाया जाए। संघर्ष मोर्चा के सदस्य पवन शर्मा ने बताया कि दस वर्षों से राजनीतिक उपेक्षा का शिकार देहरा का केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है।
मोर्चा ने सरकार को चेताया है कि दो महीनों के अंदर सरकार समय अवधि तय कर देहरा में केंद्रीय विवि का शिलान्यास नहीं करवाती है, तो मोर्चा अपनी आगामी रणनीति के तहत निर्णायक संघर्ष का आगाज करेगा। जब तक देहरा को उसका हक नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। मोर्चा नेताओं ने कहा कि देहरा के साथ अब ओर अन्याय नहीं सहा जाएगा। यह मुद्दा सालों तक केवल चुनावी मुद्दा बनकर रह गया है। अब हम इसे 2019 के चुनावों में मुद्दा नहीं बनने देंगे। मोर्चा नेताओं ने कहा कि वे दो महीने के अंदर समस्त उपमंडल देहरा के हर गांव में जाकर मोर्चा की ग्राम समितियां गठित करेंगे। हर तरह के संघर्ष के लिए तैयार करेंगे। मोर्चा का आरोप है कि पहले भाजपा नेता उनकी सरकार न होने का हवाला देकर कनी काट लेते थे, लेकिन अब तो प्रदेश में उनकी सरकार है। इसलिए सरकार देहरा की जनता के सब्र का इम्तिहान न ले। इस मौके पर नरोत्तम नरेश वालिया, सुशील शर्मा, केवल वालिया, प्रोफेसर अमर सिंह, विजय बंटा, करनैल पटियाल, पुष्पा उप्पल, उर्मिल शर्मा, सुभद्रा अत्री, सुलेखा चौधरी, पूनम धीमान, कुलदीप परमार, रंचन डोगरा, चुन्नी लाल मेहरा, अनिल चौधरी, मुकेश वालिया, प्रकाश मेहरा, राज कुमार चुनौरिया, ललित मोहन वालिया, लक्की राणा, सोनू राणा, गोपी शर्मा, हनी चौहान, जितेंद्र चौहान, संजय वालिया, कुलदीप अत्री, अब्बू वालिया और अक्षय मेहरा आदि ने शिरकत की।