{"_id":"5a5f8f104f1c1b8e268b4e57","slug":"181516211984-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडी सिंघम संभालेंगी पीटीसी डरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेडी सिंघम संभालेंगी पीटीसी डरोह
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डरोह (कांगड़ा)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह की कमान अब लेडी सिंघम के हाथ में होगी। बुधवार को उनके तबादला आदेश हो गए हैं। सौम्या शिमला पुलिस हेडक्वार्टर में अपनी सेवाएं दे रही थीं। सौम्या 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं। उन्हें हिमाचल प्रदेश पुलिस में एक दबंग ऑफिसर के रूप में पहचाना जाता है।
26 वर्षों में पीटीसी डरोह को पहली महिला एसपी मिली हैं। सौम्या को बहुचर्चित गुड़िया केस और सूरज लॉकअप हत्या के बाद शिमला के तत्कालीन एसपी डीडब्ल्यू नेगी को हटाकर एसपी के पद पर लगाया गया था। सौम्या इससे पहले सिरमौर जिले में एसपी के पद पर भी काम कर चुकी हैं। वह शिमला में और स्टेट सीआईडी में भी सेवाएं दे चुकी हैं। 2006 में सौम्या ने एक एमएलए को एक प्रदर्शन के दौरान थप्पड़ भी जड़ा था । एसपी सौम्या को हत्या के मामले सुलझाने में विशेष दक्षता हासिल है। वह लगभग 6 मर्डर मामलों को हल कर चुकी हैं। इनमें अधिकतर ब्लाइंड मर्डर केस थे।