फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा में भाजपा की जोरदार वापसी

कांगड़ा में भाजपा की जोरदार वापसी

Tue, 19 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा में भाजपा की जोरदार वापसी
कांगड़ा में भाजपा की जोरदार वापसी, 11 सीटों पर खिला कमल
विज्ञापन

टिकट वितरण के बाद डैमेज कंट्रोल भाजपा के काम आया
इस बार कांगड़ा में वीरभद्र सिंह के नवरत्न हार गए चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पिछले चुनाव में 15 में से सिर्फ 3 सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार जोरदार वापसी करते हुए रिकॉर्ड 11 सीटें जीतकर जनता की चहेती बन गई। रिकॉर्ड जीत के साथ ही भाजपा ने कांगड़ा में कांग्रेस से पिछली हार का हिसाब चुकता कर लिया। अंतर्कलह के चलते पिछली बार जीती हुई बाजी हारने वाले कांगड़ा में इस बार टिकट वितरण के बाद भाजपा का डैमेज कंट्रोल विजयी पताका में बदल गया। टिकट वितरण के बाद पालमपुर, धर्मशाला, कांगड़ा, जवाली, फतेहपुर, नूरपुर में बगावती सुर धधक कर बाहर आ गए थे। पालमपुर और फतेहपुर को छोड़ भाजपा हाईकमान ने समय रहते कांगड़ा, धर्मशाला, जवाली, नूरपुर में डैमेज कंट्रोल कर लिया था जो मतदान के दिन जीत में बदल गया। उधर, कांग्रेस धर्मशाला, शाहपुर, कांगड़ा में डैमेज कंट्रोल नहीं कर पाई। शाहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया के समक्ष उनकी अपनी ही पार्टी के मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने चुनौती पेश की।
उधर, बाली से लेकर सुधीर और वीरभद्र सिंह से सधे हुए राजनीतिज्ञ की तरह पवन काजन ने लाभ लेकर जीत की सीढ़ी चढ़ ली। धर्मशाला से किशन कपूर ने सुधीर शर्मा से पिछली हार का बदला लिया। कांगड़ा में बदलाव का जनादेश इस बार नहीं दोहराया। पिछली बार चौका मारते मारते आउट हुए रमेश धवाला की विधानसभा में वापसी हो गई। बैजनाथ की कांग्रेस की परंपरागत सीट में भाजपा ने आखिरकार इस बार सेंध लगा दी। कांगड़ा जिला से वीरभद्र सिंह के नवरत्न यादवेंद्र गोमा, जगजीवन पाल, सुधीर शर्मा, केवल सिंह पठानिया, संजय रत्न, सुरेंद्र मनकोटिया, अजय महाजन, चंद्र कुमार, कमल किशोर अपनी चमक खो बैठे।
विज्ञापन

इनसेट
सात नए चेहरों को मौका, तीन को नकारा
कांगड़ा जिला में जनता ने बैजनाथ से मुल्खराज प्रेमी, जयसिंहपुर से रवि धीमान, पालमपुर से आशीष बुटेल, नगरोटा बगवां से अरुण मेहरा, देहरा से होशियार सिंह, जवाली से अर्जुन ठाकुर और इंदौरा से रीता धीमान को नए चेहरों के रूप में मौका देकर जिता दिया। वहीं, पहली बार चुनाव लडने वाली इंदु गोस्वामी, नए चेहरे सुरेंद्र मनकोटिया और कृपाल परमार को जनादेश नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

दिग्गज चौका छक्का लगाने से चूके, सरवीण की लग गई हैट्रिक
नगरोटा बगवां से जीएस बाली लगातार पांचवी बार जीतने का रिकार्ड बनाने से चूक गए। धर्मशाला से सुधीर शर्मा लगातार चौथी बार नहीं जीत पाए। देहरा से रविंद्र रवि लगातार छठी बार जीतने का रिकार्ड बनाने से चूक गए। शाहपुर से सरवीण चौधरी जीत की हैट्रिक लगाने में काययाब हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed