फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   देहरा उपमंडल में बारिश से भारी तबाही

देहरा उपमंडल में बारिश से भारी तबाही

Sun, 06 Aug 2017 11:53 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
देहरा उपमंडल में बारिश से भारी तबाही
रक्कड़/परागपुर (कांगडा)। रक्कड़ तहसील के बंडा, कलोहा, सरड बम्मी, भरोली जदीद, कटोह टिक्कर, पीरसलूही सहित कई गांवों में शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश से दर्जनों घरों में मलबा और पानी घुस गया, वहीं कई लोगों की पशुशालाएं गिर गईं।
विज्ञापन

चपलाह के सुरिंद्र कुमार के मकान के आठ कमरों में तीन फीट पानी भर गया। स्थानीय पंचायत के बंडा गांव में कबाड़ का काम करने वाले नौशाद के किराये के कमरों में पांच फीट तक पानी भर गया तथा उसका खड्ड के किनारे रखा कबाड़ का सामान भी बह गया। एनएच- 03 के किनारे स्थित जामला इन्न होटल की निचली मंजिल के कमरों में आधा फीट पानी भरने से हार्डवेयर का लाखों का सामान खराब हो गया। कलोहा पंचायत के सरड बम्मी गांव में संजीव का रसोईघर गिर गया और बरामदे में मलबा आ गया। गांव की महिला नीलमा के घर की दीवार तोड़कर मलबा कमरों और बरामदे में आ गया। गांव के अशोक कुमार, ओमप्रकाश, सुखदेव, रणसिंह, अजय कुमार, रत्नचंद, देवराज आदि के घरों, मकानों, बरामदों और पशुशालाओं में मलबा घुस गया और कई गौशालाएं गिर गईं। उधर भरोली जदीद पंचायत के गांव उपली भरोली निवासी राजिंदर, राकेश, केहर सिंह, रमेश, चमेल सिंह, वचित्र, सुरिंद्र के मकानों और पशुशालाओं पर पहाड़ी दरकने से मलबा घुस गया। 7 निचली भरोली निवासी तेजलाल, कुलदीप, राकेश की गौशालाओं को भी काफी नुकसान हुआ। 7 कटोह पंचायत के बलूणी गांव के निवासी नंदलाल की दुकान और पशुशाला में खड्ड का पानी और मलबा घुस गया 7 अप्पर कलोहा के कुरु के किशोरी लाल के आंगन में खड़ी बाइक एक किलोमीटर तक बह गई जबकि कुलवंत सिंह के तीन कमरों वाले मकान की दीवारों को तोड़कर पानी अंदर घुस गया। रमेश, कश्मीर सिंह और जगदीश लाल की पशुशालाएं भी ढह गईं। हालांकि लोग आशंका जता रहे हैं कि कहीं पर बादल फटा है इस कारण इतना नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


आठ घंटे बंद रहा राष्ट्रीय उच्च मार्ग
रक्कड़ में ल्हासों से संपर्क मार्ग ठप, नहीं चली बसें
रक्कड़ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग -3 अंब से लेकर रक्कड़ तक जगह-जगह ल्हासे गिरने के कारण सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक लगभग आठ घंटे बंद रहा। एनएच-03 पर अप्पर कलोहा से सलेटी जाने वाली सड़क भी पुलियों के बह जाने और ल्हासे गिरने के कारण बंद हो गई। इस रूट पर रविवार को कोई बस नहीं चली। रक्कड़ से शांतला वाया कटोह-टिक्कर सड़क भी पुलियां बहने और ल्हासे गिरने से बंद है। भरोली जदीद पंचायत के वार्ड-तीन और चार को राखा बस्ती के नजदीक जोड़ने वाली पुली ढहने से पूरा रास्ता बाधित हो गया। स्थानीय धीमान बस्ती को जाने वाला रास्ता बारिश में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाडासीबा में चार मकान, सात गौशालाएं गिरीं
परागपुर (कांगड़ा)। भारी बारिश से तहसील डाडासीबा में चार मकान और सात गौशालाएं ध्वस्त हो गई हैं। वहीं कई पंचायतों में खड्डों में पानी उफान पर है। इस कारण यातायात अवरुद्ध हो रहा है। वहीं बिजली, पानी को भी इसके चलते कई जगह पर कट लगने से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़कों पर लहासे गिरने और पेड़ गिरने से भी यातायात अवरुद्ध रहा। देहरा के एसडीएम मलोक सिंह ठाकुर ने बताया कि विवार को भी एसडीएम कार्यालय पूरा दिन खुला रहा। यहां पर समय-समय पर राजस्व विभाग के अधिकारी उपमंडल देहरा से आने वाली तहसीलों में भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली गई। उन्होंने लोगों से पानी के बहाव और खिसकने वाली पहाड़ियों से भी दूरी बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed