फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   18 seater mini buses will run on rural and urban routes

Kangra News: ग्रामीण और शहरी रूटों पर चलेंगी 18 सीटर मिनी बसें

Sat, 21 Sep 2024 05:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
18 seater mini buses will run on rural and urban routes
धर्मशाला। अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के मकसद से परिवहन विभाग 18 सीटर मिनी बसें चलाएगा। इस कड़ी में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कांगड़ा ने जिला के सभी उपमंडल नागरिक अधिकारियों (एसडीएम) को चिट्ठी भेजकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में ऐसे रूटों को चिह्नित कर सूची भेजने के निर्देश दिए हैं, जिन क्षेत्रों में या तो परिवहन बिलकुल सुविधा नहीं है या बहुत कम है। 18 सीटर बस सुविधा शुरू करने से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही सरकार को भी राजस्व प्राप्त होगा।
विज्ञापन



खास बात यह है कि यह 18 सीटर मिनी बस सुविधा उन क्षेत्रों के लिए फायदेमंद साबित होगी, जहां पर सड़कें तंग हैं, तीखे मोड़ हैं और बड़े वाहन की आवाजाही में मुश्किलें पेश आती हैं। दरअसल तंग रूटों पर एचआरटीसी अपनी बस सेवाएं शुरू करने से आनाकानी करता है, लेकिन अब आगामी समय में आरटीओ की ओर से जारी होने वाले मिनी बसों के परमिट से लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। बीडीओ से यह जानकारी एसडीएम को भेजी जाएगी और एसडीएम से ऐसे रूटों की सूची आरटीओ कार्यालय को प्रेषित की जाएगी। जिला स्तर पर विभिन्न रूटों का डाटा कंपाइल होने के बाद यह सूची राज्य परिवहन विभाग के निदेशक को भेजी जाएगी। परिवहन निदेशालय से रूटों की सूची प्रकाशित होने के बाद जिला स्तर पर क्षेत्रीय परिवहन अथॉरिटी (आरटीए) की बैठक होगी। इस बैठक में निजी बसों के ऑपरेटर और हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के आरएम इत्यादि की उपस्थिति में बस रूट और समयसारिणी को लेकर आम सहमति बनाई जाएगी, जिसके बाद टाइम टेबल सहित रूट परमिट के साथ जारी होंगे।
विज्ञापन

कोट्स-
जिले में 18 सीटर मिनी बसें चलाने की योजना है। इस बारे में तमाम एसडीएम से उनके क्षेत्र के रूटों से संबंधित जानकारी मांगी गई है। परिवहन निदेशालय से रूट प्रकाशित होने के बाद रूट परमिट और टाइमटेबल आदि जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, कांगड़ा स्थित धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed