{"_id":"5ca2568fbdec2213fd299e11","slug":"171554142863-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव बहिष्कार की चेतावनी से जागा जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव बहिष्कार की चेतावनी से जागा जिला प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुर (कांगड़ा)। सरकार की अनदेखी से खफा ग्रामीण अब सबक सिखाने के मूड में हैं। इसी का नतीजा है कि कई वर्षों से समस्याएं झेल रहे लोग लोकसभा चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दे रहे हैं। वहीं लोगों की चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी अब रंग लाने लगी है। विकास से अछूते जिन गांवों में कभी कोई नेता और कर्मचारी नहीं पहुंचा, वहां पर अब एसडीएम पहुंच गए।
लोकसभा चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी देने के बाद सुर्खियों में आए धंगड़ गांव में सोमवार को एसडीएम देहरा ने खुद धंगड़ जाकर लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने कहा कि 1970 से सड़क निकाली गई है, तब से आज दिन तक इसे पक्का नहीं किया गया। इसलिए अब एकजुट होकर ग्रामीण इसी मांग पर अड़े हैं कि सड़क बनाओ और वोट ले जाओ। यही नहीं, एसडीएम देहरा ने उन्हें देहरा आने के लिए भी कहा। वहां पर लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में जाकर बात की जाएगी।
इस बारे में उपमंडल अधिकारी देहरा (नागरिक) धनवीर ठाकुर का कहना था कि वह खुद धंगड़वासियों की समस्या को सुनने गए थे, क्योंकि लोगों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी। लोगों से उन्होंने कहा कि वह खुद लोक निर्माण विभाग देहरा के अधिकारियों से बात कर समस्या का हल निकाला जाएगा।