{"_id":"5c018678bdec22419130220b","slug":"171543603832-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में कन्या स्कूल की लगातार 21वीं जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में कन्या स्कूल की लगातार 21वीं जीत
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धर्मशाला की छात्राओं ने राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लगातार 21वीं जीत दर्ज की है। पिछले 21 सालों से स्कूल ने प्रदेश स्तर पर जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डैहर (मंडी) में हुई अंडर-19 स्कूली राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कन्या स्कूल ने फोक ऑर्केस्टरा और समूहगान में पहला, शास्त्रीय गायन में दूसरा और लोक गायन में तीसरा स्थान हासिल किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य राम सिंह ने छात्राओं सहित संगीत प्रवक्ता रेखा शर्मा और अरुणा शर्मा को बधाई दी। रेखा शर्मा ने बताया कि काजल वर्मा ने एकल शास्त्रीय गायन में दूसरा और लोक गायन में तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं श्वेता, सोनू, आंचल, कोमल, भावना, खुशी, नेहा, अंशिका, मानसी समूह गायन में प्रथम रहीं। वाद्यवृंद में आंचल ने हारमोनियम, स्नेहा ने तबला और ढोलक, श्वेता ने सरोद, अंशिका ने नलतरंग, भावना ने जलतरंग, आंचल ने संतूर, नेहा ने गिटार, काजल, मानसी और अपर्णा ने सितार वादन कर पहला स्थान हासिल किया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता न होने का मलाल
राज्य स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जीतकर आईं छात्राओं में राष्ट्रीय प्रतियोगिता न होने का मलाल रहा। विजेता छात्राओं के अनुसार खेलकूद में राष्ट्रीय प्रतियोगिता होती है। ऐसे में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिल जाता है। लेकिन, सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता न होने से उनकी जीत का सफर यहीं समाप्त हो जाता है।