फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कायाकल्प और विवेकानंद अस्पताल शांता के साथ सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट : परमार

कायाकल्प और विवेकानंद अस्पताल शांता के साथ सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट : परमार

Sun, 11 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कायाकल्प और विवेकानंद अस्पताल शांता के साथ सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट : परमार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर(कांगड़ा)। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार कायाकल्प संस्थान और विवेकानंद अस्पताल पालमपुर का पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि कायाकल्प और विवेकानंद अस्पताल भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार के ही नहीं बल्कि प्रदेश सरकार के भी ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। उन्होंने कायाकल्प संस्थान में एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के सम्मान समारोह में कहा कि कायाकल्प संस्थान और विवेकानंद अस्पताल के लिए सहयोग करने के लिए शांता कुमार को कभी निवेदन करने की जरूरत नहीं। बल्कि वे सरकार के ओर से विश्वास दिलाते हैं कि इन दोनों संस्थानों को सरकार पूरा सहयोग करेगी। शांता कुमार ने लोगों के जिस सहयोग से जनता की सुविधा के लिए ये दोनों संस्थान चलाए हैं इनको आगे बढ़ाया जाएगा ताकि लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा यहां पर ही प्राप्त हो सके और दूर दराज के अस्पताल में न जाना पड़े। शांता के विश्वास के कारण ही लोगों ने इन संस्थानों को चलाने के लिए अपना योगदान दिया है। शांता कुमार भाजपा के वरिष्ठ नेता और उनके पास बहुत अनुभव है और इस अनुभव के सुझावों का लाभ उन्हें स्वंय और सरकार को भी मिल रहा है। परमार ने कहा कि शांता कुमार की बदौलत ही भाजपा के कई नेता जो सरकार में बैठे हैं, जिन्हें शांता ने कभी राजनीति में उंगली से पकड़ कर चलाया था, उनमें वे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed