{"_id":"59e2099d4f1c1bc9678b5cc8","slug":"171507985821-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर में छह सालों से अधूरा नंदन पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर में छह सालों से अधूरा नंदन पार्क
Updated Sat, 14 Oct 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर(कांगड़ा)। चार सालों से स्थानीय लोगों के चहलकदमी को लेकर बन रहा नंदन पार्क अभी तक अधर में है। नप पालमपुर ने नंदन पार्क की 2011 में कवायद छेड़ी थी। इस पार्क में चहलकदमी के साथ लोगों को कई सुविधाएं उपलब्ध होनी है। नंदन पार्क के लिए पूर्व बतौर राज्य सभा सांसद रहते शांता कुमार ने 50 लाख रुपये भी दिया है।
पालमपुर में 2011 में सांसद शांता कुमार ने नंदन पार्क का शिलान्यास किया था। इसके लिए उन्होंने सांसद निधि से एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। इस पर उन्होंने 50 लाख नप को दे दिया था। लेकिन, छह साल बीत जाने पर भी नंदन पार्क का काम अभी तक अधूरा है। पार्क में अभी तक दीवारें बनने से आगे पार्क नहीं बन पाया है। पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन, डेढ़ किलोमीटर सैर करने का पथ, पुस्तकालय, कैफे, ट्वॉय ट्रेन, वाटर गेम्स समेत कई चीजों का निर्माण होना है। आधुनिक सुविधाओं से लैस होने वाले इस पार्क की आस शहर वासियों को कई दिनों से लगी है। सूत्रों की माने तो इसका काम पहले चला हुआ था। जो अब बंद पड़ा है। नप का कहना है कि पार्क के लिए सांसद शांता कुमार ने जो पैसा दिया था वह खत्म हो गया है। उधर, नप की कार्यकारी अधिकारी देशराज चौधरी ने कहा कि नंदन पार्क के लिए बीस लाख रुपया आया है। आचार संहिता के कारण टेंडर प्रक्रिया रुक गई है।
पार्क से लोगों को मिलनी थी सुविधा
लोगों का कहना है कि न तो इस पार्क का काम भाजपा पूरा कर पाई और न ही कांग्रेस इस पांच सालों में पूरा कर पाई। राजेश, संजय, नवीन, सुशील, सुदर्शन का कहना है कि पार्क बन जाता तो लोगों को भारी सुविधा मिलती।
विज्ञापन
विस अध्यक्ष बुटेल ने दिया है पैसा : बलवंत
विस अध्यक्ष बृज बुटेल के करीबी और नप के उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर ने कहा कि पार्क के लिए जो पैसा पहले आया था। उसका काम कर दिया गया है। अब विस अध्यक्ष बुटेल ने बीस लाख रुपया पार्क के लिए दिया है। आचार सहिंता खत्म होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पालमपुर में भव्य नंदन पार्क का निर्माण किया जाएगा।
शांता ने दिया था पचास लाख : अजय
जिला भाजपा उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि नंदन पार्क के लिए सांसद शांता कुमार ने पचास लाख रुपया दिया था। लेकिन, पार्क का काम अभी अधर में लटका है, जबकि शांता इसके लिए पचास लाख रुपये देने के लिए और तैयार थे। 2012 में सरकार नहीं जाती तो काम पूरा हो जाता।