{"_id":"59e1f5e84f1c1bb6678b5c50","slug":"171507980776-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेया 34वीं बार करेगी राज्य स्तर पर कांगड़ा का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रेया 34वीं बार करेगी राज्य स्तर पर कांगड़ा का प्रतिनिधित्व
Updated Sat, 14 Oct 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला की छात्रा श्रेया पंडित 34वीं बार राज्य स्तर पर कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेगी। श्रेया अब तक अलग-अलग प्रतियोगिताओं में 33 बार कांगड़ा जिला का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वहीं दो बार राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल का भी प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन
ढुगियारी में हुए जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले में श्रेया पंडित ने सीनियर सेकेंडरी वर्ग की वैज्ञानिक प्रोजेक्ट सर्वे रिपोर्ट में प्रथम स्थान हासिल किया है। अब वह नौणी विवि में 30 अक्तूबर से दो नवंबर तक होने वाले राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में भाग लेगी।
विज्ञापन
श्रेया ने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल की प्रधानाचार्या मीनाक्षी गौतम, पिता संदीप शर्मा, माता अंजू शर्मा सहित सभी अध्यापकों को दिया है। श्रेया पंडित पढ़ाई के साथ भाषण, कविता लेखन, कविता पाठन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की प्रतिस्पर्धाओं में उम्दा प्रदर्शन करती आई है।
विज्ञापन