फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   164 newly appointed JBT teachers will learn the tricks of teaching in Dharamshala

Kangra News: धर्मशाला में पठन-पाठन के गुर सीखेंगे नवनियुक्त 164 जेबीटी शिक्षक

Tue, 17 Sep 2024 05:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
164 newly appointed JBT teachers will learn the tricks of teaching in Dharamshala
धर्मशाला। नवनियुक्त 164 जेबीटी शिक्षकों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद हाल धर्मशाला में हुआ। शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सोलन के तत्वावधान इस शिविर में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा अश्वनी भट्ट और सहायक निदेशक संजय ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


जिला शिक्षक प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण जिला परियोजना अधिकारी नीना पुन के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस लिखित रूप में पूर्व परीक्षण लिया गया, जिसे राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सोलन की ओर से तैयार किया गया है। इस प्रशिक्षण का माॅड्यूल समग्र शिक्षा विभाग ने बनाया है, जिसके अनुसार प्राथमिक कक्षाओं को पढ़ाने की विविध विधाओं के अलावा शिक्षण विधियों और विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और नीतियों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, इस दौरान बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान पर गतिविधि आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर डाइट धर्मशाला की वरिष्ठ प्रवक्ता निशा कटोच, सहायक समन्वयक प्रवीण कुमार, मिलंत डोगरा, जिला निपुण समन्वयक प्रियंका ठाकुर, स्रोत व्यक्ति नरेंद्र धीमान, अशोक कुमार, वीरेंद्र कुमार, पंकज कुमार और दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed