फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पीएम मोदी के तालकटोरा स्टेडियम में शौर्य ने सुने विचार

पीएम मोदी के तालकटोरा स्टेडियम में शौर्य ने सुने विचार

Wed, 30 Jan 2019 12:33 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के तालकटोरा स्टेडियम में शौर्य ने सुने विचार
तालकटोरा स्टेडियम में शौर्य ने सुने पीएम मोदी के विचार
विज्ञापन

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए हुआ था शौर्य का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के हाईलैंड पब्लिक स्कूल सुधेड़ (धर्मशाला) के जमा एक के छात्र शौर्य राजपूत पीएम मोदी के वार्षिक परीक्षाओं के लिए दिए गए टिप्स से खासे प्रभावित हुए हैं। शौर्य राजपूत ने पहली बार प्रधानमंत्री के विचारों को सामने बैठकर सुना।
हालांकि, पीएम मोदी के साथ चर्चा न होने का उनके मन में मलाल रहा। क्योंकि, मोदी के साथ चर्चा में उनका नाम शामिल नहीं हो पाया था, लेकिन फिर भी पीएम के कार्यक्रम में भाग लेकर उनके विचारों को सुनना उनके लिए बड़ी बात है। शौर्य ने बताया कि करीब 11 बजे पीएम मोदी कार्यक्रम में आ गए थे। करीब दो घंटे कार्यक्रम में बच्चों के साथ रहे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विचारों को सुनना उनके लिए एक अच्छा अनुभव रहा है।
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के लिए हिमाचल से छह विद्यार्थियों का चयन हुआ था। इनमें हाईलैंड पब्लिक स्कूल सुधेड़ के शौर्य राजपूत का नाम भी शामिल था। शौर्य ने यूनिटी ऑफ स्टेच्यू पर यूनिटी अवर स्ट्रेंथ, यूनिटी अवर प्राइड, दिस इज आयरन मैन हू प्रीवेंटेड द डिवाइड श्लोगन लिखकर सरकार को भेजा था। इसी आधार पर शौर्य का चयन हुआ था। शौर्य योल कैंट के बनोरडू, टिक्का लहेसड़ के रहने वाले हैं। शौर्य के पिता शिशुपाल सिंह इंजीनियर हैं, जबकि माता सीमा अध्यापिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed