{"_id":"5b69e2dc4f1c1bf6548b73a9","slug":"161533666012-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौकणी दा कोट के टिल्लू में भू-स्खलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौकणी दा कोट के टिल्लू में भू-स्खलन
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
सौकणी दा कोट के टिल्लू में भूस्खलन से मकानों को खतरा
एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने लिया प्रभावित क्षेत्र का जायजा
बोले, जरूरत पड़ी तो खाली करवाए जाएंगे पांच परिवारों के मकान
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगती सौकणी दा कोट पंचायत के टिल्लू गांव में बारिश के कारण भूस्खलन से मकानों को खतरा पैदा हो गया है। टिल्लू में भूस्खलन से खेत ढहे हैं। मंगलवार को एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को जरूरत पड़ने पर भूस्खलन के साथ लगते पांच परिवारों को स्कूल और पंचायत भवन में शिफ्ट करने की हिदायत दी है, हालांकि जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ है, वहां से पांचों परिवारों के घर काफी दूर हैं। पिछले साल भी बरसात में टिल्लू गांव में भूस्खलन हुआ था। जिसके चलते पांच परिवारों को स्कूल और पंचायत भवन में शिफ्ट किया गया था। एसडीएम ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया गया है। टिल्लू गांव के लोगों को बरसात में सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।