फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा में दस अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल 19-48-58

कांगड़ा में दस अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल 19-48-58

Tue, 07 Aug 2018 11:50 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा में दस अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल 19-48-58
नदी-नाले उफान पर, सड़कें बंद, समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे बच्चे
विज्ञापन

भारी बारिश से कई स्कूलों की टपक रहीं छतें, प्रशासन ने दी स्कूलों में छुट्टियां
11 को दूसरे शनिवार और 12 को रविवार की छुट्टी, अब 13 को लगेंगे स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में चार दिन से लगातार बरसात हो रही है। इससे कई स्कूलों में छतें टपकने की शिकायतें आई हैं, तो कई स्कूल भवनों की हालत जर्जर है। वहीं, नदी-नालों में आए उफान और सड़कें टूटने से कई स्कूलों में बच्चे जहां समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस कारण कई बार बच्चों को छुट्टी करनी पड़ रही है। ऐसे में अब प्रशासन ने बच्चों को राहत प्रदान करने के लिए तीन दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है।

उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा केके शर्मा ने बताया कि भारी बरसात के चलते कांगड़ा जिला के सभी निजी, सरकारी प्राइमरी, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल 10 अगस्त तक बंद रहेंगे। शर्मा ने बताया कि जिला में हो रही मूसलाधार बारिश के अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है। भारी बरसात के चलते स्कूली बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना न घटे, इसलिए जिला प्रशासन ने दस अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। वहीं 11 और 12 अगस्त को दूसरे शनिवार औ ररिवार की छुट्टी होगी। ऐसे में अब 13 अगस्त को स्कूल लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed