फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   चामुंडा मंदिर के सौंन्दर्यीकरण को 13 करोड़ मंजूर

चामुंडा मंदिर के सौंन्दर्यीकरण को 13 करोड़ मंजूर

Sun, 06 May 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
चामुंडा मंदिर के सौंन्दर्यीकरण को 13 करोड़ मंजूर
चामुंडा मंदिर के सौंदर्यीकरण को 13 करोड़ मंजूर
विज्ञापन

मंदिर सहायक आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक
सफाई व्यवस्था पर खर्च होंगे एक करोड़ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा में नवगठित न्यास के सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता मंदिर सहायक आयुक्त एवं एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा ने की। इस दौरान 2018-19 के लिए मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों के लिए सात करोड़ 88 लाख के बजट के साथ-साथ अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए कुल 13 करोड़ का बजट मंदिर न्यास ने मंजूर किया। इसमें वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों के अतिरिक्त संस्कृत महाविद्यालय के भवन निर्माण, न्यू प्रशासनिक भवन निर्माण, परिसर की सड़कों की मरम्मत, मंदिर के साथ-साथ लंगर भवन में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु रैंप का निर्माण, मंदिर की सुरक्षा हेतु जवानों के आवास का निर्माण, मंदिर में रोशनी की व्यवस्था, लंगर भवन में सीसीटीवी कैमरे लगाना, मंदिर में एलईडी सिस्टम लगवाना और मंदिर के साथ-साथ आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करना शामिल हैं। मंदिर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एक करोड़ की अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान रखा गया है। यह जानकारी मंदिर अधिकारी गिरजेश चौहान ने दी। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता जितेंदर, हरीश शर्मा, सुरेंद्र कुमार, राकेश चौधरी, मदन लाल, राम किशन, कैलाश वालिया, संसार मित्र, परस राम, विनोद कुमार, हिमांशु अवस्थी, जीत राम, हमीर दत्त शर्मा, मुनीश सूद, सुनील चित्रा न्यासियों के साथ अन्य सरकारी सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed