फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मानवीय परिंदों की घाटी बीड़ में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

मानवीय परिंदों की घाटी बीड़ में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Sun, 31 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
मानवीय परिंदों की घाटी बीड़ में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
राजकुमार सूद
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। मानवीय परिंदों के साहासिक खेल के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी नववर्ष के आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। घाटी में उमड़ रही पर्यटकों की भीड़ से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों के चेहरों पर रौनक है। बीड़ और चौगान सहित इसके आसपास के सभी होटल, होम स्टे, गेस्ट हाउस आगामी तीन चार दिन के लिए पूरी तरह से पैक हैं।
बीड़ में वर्तमान में करीब पांच दर्जन छोटे बड़े होटल और होम स्टे हैं। सभी होटल पिछले सप्ताह से पैक चल रहे हैं। बाहरी प्रदेशों से आए पर्यटक घाटी में पैराग्लाइडिंग के रोमांच का आंनद ले रहे हैं। पर्यटन विभाग से पंजीकृत 70 से अधिक स्थानीय पायलट रोजाना सुबह से लेकर देर शाम तक टैंडम उड़ानों को अंजाम दे रहे हैं। पूर्व वर्षों की घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल समय-समय पर बीड़ में दस्तक दे रहा है। पर्यटकों की बढ़ती तादाद के चलते शनिवार दोपहर बाद बैजनाथ और पपरोला बाजारों में भी वाहनों की आवाजाही अन्य दिनों के मुकाबले अधिक रही और यातायात पुलिस को जाम की समस्या से निपटने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पडी। एक अनुमान के अनुसार बाहरी प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों में शिक्षण संस्थानो में अध्ययनरत छात्रों की संख्या सबसे अधिक है। उधर, एसडीएम डॉ. मुरारी ने बताया कि पर्यटन विभाग से पंजीकृत पायलट ही टैंडम उड़ानों के लिए अधिकृत हैं। वहीं, डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि 31 दिसबंर को पूरे क्षेत्र में पुलिस बल पेट्रोलिंग पर रहेगा।
विज्ञापन


इनसेट.....
पानी और शौचालय सुविधा न होने से परेशानी
बिलिंग स्थित टेक ऑफ प्वाइंट पर पेयजल और शौचालयों की सुचारु सुविधा न होने से बाहरी प्रदेशों के पर्यटकों को परेशान होना पड़ रहा है। हर वर्ष घाटी में सुविधाओं पर लाखों रुपये व्यय होते हैं, लेकिन अब भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। बीड़ में पर्यटन विभाग या लोनिवि का एक भी विश्राम गृह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed