{"_id":"5a32bf1b4f1c1bc5758b90b9","slug":"161513275163-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पीटीसी डरोह में होगा दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पीटीसी डरोह में होगा दीक्षांत समारोह
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
ेअमर उजाला ब्यूरो
डरोह (कांगड़ा)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में आरक्षी प्रशिक्षणार्थियों के 18वें दस्ते का दीक्षांत समारोह शुक्रवार को होगा। समारोह में डीआईजी एनआर जेपी सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वे पास आउट होने वाले सभी आरक्षियों की परेड की सलामी भी लेंगे। चुनाव आचार संहिता के चलते इस बार दीक्षांत परेड में सरकार का कोई भी नुमाइंदा भाग नहीं ले रहा है। प्रदेश पुलिस विभाग के कई आला अधिकारी भी इस दीक्षांत परेड में भाग लेंगे। वहीं, दीक्षांत समारोह की सभी प्रकार की तैयारियों का बारीकी से जायजा लेने के लिए पीटीसी के एसपी संतोष पटियाल स्वयं मौजूद रहे। कार्यक्रम मेें किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे, इसके लिए अधिनस्थ कर्मचारियों और अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। उधर, एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि पास आउट होने वाले सभी आरक्षियों को मूलभूत प्रशिक्षण कोर्स में शामिल विषयों की मैदानी और आंतरिक विषयों की बारीकी से जानकारी दी गई है।
े