{"_id":"59e20b784f1c1bd9798b67f8","slug":"161507986296-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे पूर्व विधायक योगराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे पूर्व विधायक योगराज
Updated Sat, 14 Oct 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। परागपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक योगराज और पूर्व भाजपा सरकार में एचपीएमसी निदेशक रहे विवेक पठानिया ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। दोनों ने समर्थकों के साथ बैठक करके रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि दोनों ने गुप्त बैठक में समर्थकों के साथ चर्चा करके निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। पूर्व विधायक योगराज का कहना है कि वे परागपुर हलके से तीन बार विधायक रह चुके हैं। इस बार वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर चुनाव लड़ेंगे।
योगराज ने कहा कि उनके समर्थक जसवां परागपुर और देहरा हलके से हैं। वे इस बार देहरा या जसवां परागपुर हलके से चुनाव लड़ेंगे, यह दो-तीन दिन में तय कर लिया जाएगा। वहीं पूर्व एचपीएमसी निदेशक विवेक पठानिया ने कहा कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। पठानिया ने कहा कि उनके साथ जुड़े कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र करते हुए उनके साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई उससे समर्थक निराश हैं।