{"_id":"59820f824f1c1bb4068b46c0","slug":"161501695874-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयू की कक्षाएं शिफ्ट करने के विरोध में धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयू की कक्षाएं शिफ्ट करने के विरोध में धरना प्रदर्शन
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ेधर्मशाला। शाहपुर से केंद्रीय विश्वविद्यालय की कक्षाओं को धर्मशाला शिफ्ट करने और इसकी स्थायी स्थापना को लेकर शाहपुर की जनता बुधवार को सड़कों पर उतर आई है। शाहपुर सीयू निर्माण संघर्ष समिति के आह्वान पर सैकड़ों लोगों ने समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अगुवाई में तहसील परिसर में करीब तीन घंटे तक धरना दिया तथा शाम को भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इसके बाद एक रैली भी निकाली गई और एसडीएम शाहपुर के माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रधानमंत्री और मानव संसाधन मंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, संयोजक आशीष पटियाल, राजेश राणा, शाहपुर स्टूडेंट्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष शबनम चौधरी और दुरगेला के पूर्व प्रधान धर्म चंद ने इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने साफ किया कि जब तक सरकार केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर फैसला नहीं ले लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शाहपुर में चल रही कक्षाओं को धर्मशाला शिफ्ट किया तो उनका आंदोलन उग्र रूप धारण कर लेगा, इसकी सारी जिम्मेवारी सरकार की होगी। धर्मशाला में नई कक्षाएं चलाने के बजाय शाहपुर में पहले से चल रही आधा दर्जन से भी अधिक कक्षाओं को धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि क्रमिक भूख हड़ताल के बाद धर्मशाला में वीसी कार्यालय का घेराव किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो चक्का जाम किया जाएगा। समिति अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने भाजपा विधायक सरवीण चौधरी और वन निगम के उपाध्यक्ष केबल सिंह पठानिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों नेता शाहपुर की जनता को सीयू के मुद्दे पर गुमराह कर रहे हैं। रैली के दौरान सीयू चौक और सिंहबां गांव के व्यापार मंडल के दुकानदारों ने अपनी दुकानें तीन घंटे तक बंद रखीं, जबकि शाहपुर व्यापार मंडल ने पहले तो दुकानें बंद करने के ऐलान किया था, लेकिन रैली के दौरान अपनी दुकानें खुली रखीं। लोगाें ने शाहपुर व्यापार मंडल के खिलाफ भी नारेबाजी की। वहीं, सीयू के उपकुलपति हंसराज शर्मा ने कहा कि छतड़ी से नौ डिपार्टमेंट्स धर्मशाला ट्रांसफर किए गए हैं, जिनकी कक्षाएं धर्मशाला में चलेंगी।