फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   16 TB free Panchayats of Nagarota Bagwan got honor

Kangra News: नगरोटा बगवां की टीबी मुक्त 16 पंचायतों को मिला सम्मान

Thu, 15 May 2025 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 15 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
16 TB free Panchayats of Nagarota Bagwan got honor
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। स्वास्थ्य खंड नगरोटा बगवां द्वारा ‘टीबी मुक्त पंचायत अभियान’ के तहत खंड की 16 पंचायतों को टीबी मुक्त प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें रिन और कंडी पंचायतों को रजत पदक, जबकि एरला, लुहना, सदुं बड़गरां, अंदराड़, बल्ला जंदरांगल, कलेड, कीरचंबा, मस्सल, मुहालकड़, मुमता, पटियालकड़, सिहूंड, उसतेहड़ व अपर मझेटली को कांस्य पदक प्रदान किए गए।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूबी भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2024 में क्षेत्र की 59 पंचायतों का पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से सर्वे किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार का लक्ष्य राज्य को टीबी मुक्त घोषित करना है और इसके लिए सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि किसी को टीबी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच करवाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम नगरोटा बगवां मनीष शर्मा ने की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर संजीव और सभी 16 पंचायतों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed