{"_id":"608d94998ebc3ed20242d06b","slug":"16-death-669-new-case-kangra-news-sml369101744","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 साल की युवती सहित 16 की मौत, 557 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 साल की युवती सहित 16 की मौत, 557 संक्रमित
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में शनिवार को 32 वर्षीय युवती समेत 16 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। वहीं जिले में 669 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा जिले में शनिवार को 286 लोगाें ने कोरोना को मात दी है ।
संक्रमितों में कांगड़ा के 19 लोग और देहरा के खनवारा गांव के सात लोगों सहित 557 लोगों में वायरस पाया गया है। सीएमओ कांगड़ा डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पालमपुर के बनूरी गांव के 45 वर्षीय युवक की धर्मशाला अस्पताल, धर्मशाला के घमरु गांव की 55 वर्षीय महिला, मैक्लोडगंज के 52 वर्षीय व्यक्ति की होम आइसोलेशन, सुनेहड़ गांव की 55 वर्षीय महिला की टांडा अस्पताल में मौत हो गई।
बड़ोह के सदर बाजार की 56 वर्षीय महिला, दाड़ी की 58 वर्षीय महिला, पालमपुर के नौरा के 51 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के 58 वर्षीय व्यक्ति, खुंडियां की 55 वर्षीय महिला, शाहपुर के रैत के 68 वर्षीय बुजुर्ग, कोतवाली बाजार की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, पालमपुर का 73 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, ढलियारा की 91 वर्षीय महिला, कांगड़ा के नथूं की 32 वर्षीय युवती, ऊना के संतनगर की 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला, फतेहपुर के 70 वर्षीय बुजुर्ग की धर्मशाला अस्पताल में मौत हो गई है। वहीं, संक्रमितों में उपमंडल धर्मशाला के 70 से अधिक लोग, देहरा के खनवारा गांव के सात लोग, कांगड़ा के 19 लोग, नगरोटा बगवां के 10 से अधिक लोग, मक्कर गांव के सात लोग, थानगड़ के चार लोग, सेहवां गांव के पांच लोग और जिला कांगड़ा के अन्य क्षेत्रों के लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं। अब तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 18454 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 13091 ने संक्रमण को मात दे दी है। वहीं 4969 का उपचार चल रहा है और 392 की मौत हो चुकी है।