{"_id":"6670bdb0bcfc38411e0c7b74","slug":"16-boxes-of-liquor-recovered-in-jawali-driver-absconding-kangra-news-c-95-1-ssml1008-137771-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जवाली में 16 पेटी शराब बरामद, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जवाली में 16 पेटी शराब बरामद, चालक फरार
Tue, 18 Jun 2024 04:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
बसंतपुर के समीप गाड़ी में रखी शराब के मामले की जांच करती पुलिस।
जवाली (कांगड़ा)। जिला पुलिस नूरपुर ने सोमवार को 32 मील-जवाली मार्ग पर ताहलियां के समीप नाकाबंदी के दौरान एक कार से देसी शराब की 16 पेटियां बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने ताहलियां सफेदा चौक पर नाका लगाया हुआ था कि इस दौरान कुठेड़ा की तरफ से एक कार आई, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह नाका तोड़कर गाड़ी को भगा ले गया। उसके बाद पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो बसंतपुर के समीप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें देसी शराब बीआरबी मार्का की 16 पेटियां बरामद की गईं जो कि अवैध रूप से जवाली की तरफ लाई जा रही थी। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस ने गाड़ी को शराब सहित जब्त करके केस दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।