फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   158 metric tonnes of paddy procured in two days

Kangra News: दो दिनों में 158 मीट्रिक टन धान की खरीद, 21 किसानों ने बेची फसल

Mon, 05 Oct 2026 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 05 Oct 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
158 metric tonnes of paddy procured in two days
फतेहपुर की अनाज मंडी में पहुंची धान की फसल। -स्रोत : जागरूक पाठक
धर्मशाला। प्रदेश में सरकारी स्तर पर धान की खरीद प्रक्रिया तेज हो गई है। शुरुआती दो दिनों में विभिन्न मंडियों में कुल 158.05 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई, जिसमें 21 किसानों ने फसल बेची। शनिवार को पहले दिन 40.15 मीट्रिक टन और रविवार को दूसरे दिन 117.90 मीट्रिक टन धान खरीदा गया।
विज्ञापन

शनिवार को ऊना की रामपुर मंडी में दो किसानों ने 28.13 मीट्रिक टन और टाहलीवाल में दो किसानों ने 12 मीट्रिक टन धान बेचा। कांगड़ा जिले से पहले दिन कोई किसान नहीं पहुंचा था। रविवार को कांगड़ा के 9 किसानों सहित अन्य क्षेत्रों में खरीद हुई।
विज्ञापन

इसके तहत रामपुर में 39.86, फतेहपुर में 27.53, मिलवां में 22.69, टाहलीवाल में 12, नालागढ़ में 9.68, पांवटा साहिब में 4.80 और धौलाकुआं में 1.35 मीट्रिक टन धान बिका। प्रदेश के 3455 किसान फसल बेचने के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं और खरीद 15 दिसंबर तक जारी रहेगी।

फतेहपुर की अनाज मंडी में पहुंची धान की फसल। -स्रोत : जागरूक पाठक

फतेहपुर की अनाज मंडी में पहुंची धान की फसल। -स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed