{"_id":"5c9bb8b1bdec22144a272e6c","slug":"151553709233-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरचार्ज के विरुद्घ नापतोल विभाग ने शुरू किया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरचार्ज के विरुद्घ नापतोल विभाग ने शुरू किया अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरचार्ज करने पर दुकानदारों को डेढ़ लाख जुर्माना
मापतौल विभाग ने शुरू किया अभियान, पालमपुर, बैजनाथ में कार्रवाई
विभाग ने लोगों की मिल रही शिकायतों के बाद लिया संज्ञान
दुकानदारों को दिए डिबे सहित मिठाई न तोलने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। दुकानदारों की ओर से ओवरचार्ज करने पर पालमपुर, बैजनाथ और जयसिंहपुर में मापतौल विभाग ने कार्रवाई कर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया है। साथ ही उन्हें चेतावनी दी है कि वे मिठाइयां आदि डिब्बे में रख कर न तोलें। विभाग ऐसे दुकानदारों के खिलाफ अभियान छेड़ कर उन्हें सबक सिखा रहा है। इसी के चलते विभाग ने पिछले सप्ताह यह कार्रवाई की है। लोगों की शिकायतों के बाद नापतोल विभाग ने बैजनाथ, पालमपुर और जयसिंहपुर उपमंडल में कई जगहों दबिश दी। माप तोल विभाग के सहायक नियंत्रण बृजमोहन शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि करियाना विक्रेता, ढाबा संचालक, गैस एजेंसी, कोल्ड ड्रिंक, मिठाई विक्रेता समेत सभी व्यवसायी माप तोल अधिनियम के तहत बनाए गए किसी भी नियम का उल्लंघन न करें। उन्होंने कहा कि विभाग ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगा।
दो अप्रैल को होंगे मापतौल यंत्र सत्यापन : राणा
पालमपुर मापतौल विभाग के निरीक्षक आदर्श राणा ने कहा है कि दो अप्रैल को कालू दी हट्टी पालमपुर में माप तोल विभाग के कार्यालय में माप तोल यंत्रों का सत्यापन किया जाएगा, जिसमें सभी वह व्यवसाई जिनके माप तोल यंत्र सत्यापित नहीं हैं, वह उन्हें सत्यापित करवा लें। निरीक्षक ने कहा कि विभाग जगह-जगह जाकर माप तोल सत्यापन कैंप आयोजित करता रहता है लेकिन फिर भी कई व्यवसायी अपने माप तोल यंत्र सत्यापित नहीं करवाते।