फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नालियों में खड़ा पानी, खस्ताहाल सड़क और नाले की बदबू से परेशान हैं राजगढ़वासी 19-36-58

नालियों में खड़ा पानी, खस्ताहाल सड़क और नाले की बदबू से परेशान हैं राजगढ़वासी 19-36-58

Sun, 24 Mar 2019 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
नालियों में खड़ा पानी, खस्ताहाल सड़क और नाले की बदबू से परेशान हैं राजगढ़वासी 19-36-58
कंकरीट से बनी सड़क बदहाल, नाली
विज्ञापन

की गंदगी की बदबू से राहगीर बेहाल
नगर परिषद देहरा के वार्ड नंबर-1 राजगढ़ का हाल
नालियों में खड़ा गंदा पानी खोल रहा सफाई व्यवस्था की पोल
गडडों में बदल गई है सड़क, वाहन चालक और राहगीर परेशान
सतीश डढवाल
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद देहरा के वार्ड नंबर एक राजगढ़ की आबादी करीब 1100 है। इस वार्ड में प्रवेश करने के साथ ही राहगीरों का सामना उपमंडलीय आयुर्वेदिक अस्पताल के साथ बहते नाले के गंदे पानी की बदबू के साथ होता है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
राजगढ़ को जाने वाली सड़क कंकरीट की बनी हुई है, लेकिन वह धीरे-धीरे उखड़ रही है और सड़क पर छोटे-छोटे पत्थर बिखरे हैं, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। साथ ही सड़क किनारे नालियों में खड़ा गंदा पानी सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहा है। यहां पर काफी समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है। कई जगह पर तो नालियां हैं ही नहीं, इस कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता है। जो स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। राजगढ़ वार्ड के लोगों का कहना है कि वार्ड में सड़क किनारे नालियों की सफाई गर्मियों से पहले नहीं हुई तो मक्खी और मच्छरों के चलते जीना मुहाल हो जाएगा। इसी तरह डीएवी स्कूल रोड पर स्थित की घरों में गर्मियों के दौरान पानी का प्रेशर काफी कम हो जाता है, जिससे पेयजल की समस्या रहती है।
विज्ञापन

इनसेट
वार्ड से हो रहा भेदभाव
वार्ड की ओर जाने वाली सड़क कंकरीट की बनी हुई है जो उखड़ना शुरू हो गई है। शहर के दूसरे वार्डों के रास्तों पर इंटरलॉकिंग टाइलें लग चुकी हैं। लेकिन वार्ड नंबर एक में नहीं लग पाई हैं। आरोप लगाया कि नप वार्ड नंबर एक साथ भेदभाव कर रही है। - अमित राणा, एडवोकेट
विज्ञापन
विज्ञापन


गड्ढों और मिट्टी से परेशान
डीएवी स्कूल की ओर जाने वाली सड़क पर गड्ढों के चलते राहगीरों के साथ साथ वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। और वाहन गुजरते समय उड़ती मिट्टी परेशान करती है। - विवेक पठानिया
गर्मियों में नहीं आता पानी
हरिपुर रोड पर स्थित कई घरों में पानी का प्रेशर कम होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गर्मियों में स्थिति काफी गंभीर हो जाती है। कई जगह पर नालियां नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर खड़ा हो जाता है। - लक्की राणा
गाद से बंद हो गई हैं नालियां
घर की ओर जाने वाली सड़क पर कई जगहों पर घरों का पानी सड़क पर बहता है, क्योंकि नालियों की सफाई नहीं होने से उसमें गाद भर चुकी है और गंदा पानी सड़क पर बहता है। - सोनू राणा, राजगढ़

जल्द सुधारी जाएगी सफाई व्यवस्था
वार्ड नंबर एक में नालियों की सफाई क्यों नहीं हो रही है। वह स्वयं जाकर इसका जायजा लेंगी और संबंधित ठेकेदार को बुलाकर इसका जवाब लेंगी। सड़क पर बजट का प्रावधान होते ही टाइलें लगा दी जाएंगी। - सुनीता कुमारी, अध्यक्ष, नगर परिषद देहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed