{"_id":"5bfc3c8cbdec22414f57813c","slug":"151543257228-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसी आयुक्त, मेयर व डिप्टी मेयर ने साफ की नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी आयुक्त, मेयर व डिप्टी मेयर ने साफ की नालियां
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम आयुक्त, मेयर और डिप्टी मेयर ने साफ की नालियां
मैक्लोडगंज में एमसी धर्मशाला ने चलाया विशेष सफाई अभियान
डोलमा चौक से मेन चौक तक नालियों से निकाले दस ट्रक मिट्टी और कचरा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला ने मैक्लोडगंज वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत डोलमा चौक से मेन चौक तक नालियों से कूड़ा और मिट्टी हटाई गई। इस दौरान मिट्टी और गंदगी के दस ट्रक निकाले गए। सफाई अभियान में एमसी धर्मशाला के आयुक्त संदीप कदम, महापौर देवेंद्र सिंह जग्गी, उपमहापौर ओंकार सिंह नैहरिया सहित आठ पार्षदों, सफाई कर्मचारियों ने श्रमदान किया। महापौर, आयुक्त और उपमहापौर ने भी खुद सफाई करने के लिए औजार उठाए। महापौर ने कहा कि बरसात के बाद नालियां मिट्टी और गंदगी से पूरी तरह भर गई थी। इस कारण पानी अब सड़क पर ही बह रहा था। इस तरह के सफाई अभियान हर महीने अलग-अलग वार्डों में चलाए जाएंगे।