{"_id":"5bfc3bcdbdec2241516884a2","slug":"151543257037-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरोटा बगवां में अतिक्रमणकारियों पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरोटा बगवां में अतिक्रमणकारियों पर की कार्रवाई
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां कस्बे से नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण
नालियों तक फैलाया सामान पीछे करवाया, कईयों का जब्त किया
दुकानदारों ने नप पर जड़ा दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां(कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के मुख्य बाजार में सोमवार को अतिक्रमणकारियों पर नगर परिषद ने कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों की ओर से नालियों के आगे फैलाए समान को पीछे करवाया गया, जबकि कुछ दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में सामान को नालियों के आगे न फैलाएं। नप की कार्रवाई से नगर परिषद के ईओ और अन्य कर्मचारियों को दुकानदारों के रोष और विरोध का भी सामना करना पड़ा। बावजूद इसके नगर परिषद ने कार्रवाई को जारी रखा। पुराना बस अड्डा से नप की कार्रवाई पर दुकानदारों ने दोहरे मापदंड अपनानेे का आरोप लगाया। दुकानदारों का कहना था कि नप छोटे दुकानदारों पर तो कार्रवाई करती है, लेकिन बड़े दुकानदारों के प्रति नरम रवैया अपनाती है। उनकी दलील थी कि नप कुछ क्षेत्र के बजाय सारे बाजार से एकमुश्त अतिक्रमण को हटाए। साथ ही उनका कहना था कि नप हदबंदी कर दे, ताकि कोई भी दुकानदार उससे आगे अपना सामान न फैलाए। उधर, कार्रवाई आरंभ होते ही बाजार के कुछ दुकानदारों ने अपना सामान स्वयं पीछे हटाने में ही अपनी भलाई समझी। नप ईओ चमन लाल कपूर ने बताया कि पूर्व में स्थानीय दुकानदारों को मुनियादी के जरिये कई बार अपना सामान नालियों से पीछे रखने की हिदायत दी जाती रही है, लेकिन ऐसा न कर दुकानदार न केवल यातायात व्यवस्था और नालियों की सफाई में व्यवधान डाल रहे हैं, बल्कि पैदल चलकर खरीदारी करने वालों के लिए खासी मुश्किलें भी खड़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसडीएम के निर्देशों से की गई कार्रवाई में पुराना बस अड्डा से अप्पर बाजार में दुकानदारों का सामान पीछे करवाया गया, जबकि कुछ का जब्त किया गया।