फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा में बारिश का कहर, घर ढहा, कई सड़कें बाधित, बिजली गुल

कांगड़ा में बारिश का कहर, घर ढहा, कई सड़कें बाधित, बिजली गुल

Tue, 07 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा में बारिश का कहर, घर ढहा, कई सड़कें बाधित, बिजली गुल
आफत की बारिश ; घर ढहा, कई सड़कें बंद, बिजली गुल
विज्ञापन


जिला कांगड़ा में तीन दिन से हो रही बारिश से भारी नुकसान हो रहा है। लंज क्षेत्र में सलोल के काथला माता के मंदिर के पास पुली टूट गई। नगरोटा बगवां उपमंडल के विभिन्न गांवों में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। एक घर और रसोई ढह गई। मैंझा में सड़क पर गिरा पेड़ गिरने के बाद कई गांवों की बिजली गुल हो गई। बैजनाथ में लंघु से जमरेला गांव की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिलेभर में करीब आधा दर्जन सड़कें बंद हो गईं।

लंज, सलोल, तियारा सड़क पर पुलिया और डंगा ढहा
लंज/ शाहपुर (कांगड़ा)। लंज क्षेत्र के सलोल के काथला माता के मंदिर के पास पुली टूट गई। पुली टूटने से सुबह से ही लंज, सलोल, तियारा सड़क पर आवाजाही बंद हो गई। इसे ठीक करने में कई दिन लग सकते हैं। वहीं सलोल-रैत सड़क पर भी ल्हासा गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। सड़क बंद होने के कारण कॉलेज व स्कूल जाने वाले बच्चों को छुट्टी करनी पड़ी। उधर, शाहपुर-हरनेरा-मनई सड़क बंद हो गई है। सड़क बंद होने से सोमवार को स्कूल, कालेज, आईटीआई छात्र व कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को कई किलोमीटर पैदल रास्ता तय कर शाहपुर पहुंचना पड़ा। बताया जा रहा है कि हरनेरा-मनई सड़क मार्ग कई जगह से बंद है। जगह-जगह भूस्खलन की बजह से पूरी मिट्टी सड़क पर आ गई है।सड़क बंद होने से यातायात पूरी तरह से ठप है। सड़क बंद होने से मनई, हरनेरा, पंधू, बड़ज सहित कई गांवों के हजारों लोग प्रभावित हुए है। लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द रोड को बहाल किया जाए। लोक निर्माण विभाग लंज के एसडीओ विजय शर्मा ने कहा कि बंद सड़क को बहाल करने के लिए फील्ड स्टाफ भेज दिया है। सभी सड़कों को प्राथमिकता के साथ बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्यादा प्रभावित सड़कों को ठीक करने में समय लग सकता है।
विज्ञापन


वीना का मकान, जोगिंद्र की गिरी रसोई
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां उपमंडल में विभिन्न गांवों में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं बारिश ने लोक निर्माण विभाग और आईपीएच विभाग को लगभग एक करोड़ 40 लाख रुपये की चपत भी लगा दी है। तहसीलदार नगरोटा बगवां मनोज कुमार ने बताया कि बारिश से गांव सुनेहड़ गांव के जोगिंद्र पाल की रसोई गिर गई है, जबकि मूमता पंचायत के तहत कछरेड़ गांव की वीना देवी पत्नी संत राम के मकान का एक तिहाई हिस्सा गिरने से काफी नुकसान हुआ है। पंचायत उस्तेहढ़ के टीका भडूं के स्वरूप चंद के मकान का आंगन धंसा है। इससे साथ लगते नीचे मकानों को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी महकमों को साढ़े छह करोड़ का नुकसान
अब तक बरसात में लोक निर्माण विभाग, आईपीएच और एनएच विभाग को अभी तक पहुंचे नुकसान का आंकड़ा लगभग साढ़े छह करोड़ तक पहुंच गया है। आईपीएच विभाग के एसडीओ संदीप चौधरी और विभाग के उपमंडल कार्यालय सरोत्री के एसडीओ अजय सोहल ने बताया कि तीन दिनों से विभाग के इन उपमंडलों के तहत विभिन्न कूहलों और पेयजल योजनाओं की पाइपें डैमेज होने से लाखों रुपयों की क्षति पहुंची है। बड़ोह स्थित लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सुरिंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र की कई सड़कों को लाखों का नुकसान पहुंचा है।

मैंझा में सड़क पर गिरा पेड़, कई घंटों तक बिजली बंद
इस सड़क पर दो-तीन पेड़ों को नहीं हटाया तो सकता बड़ा हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर/सुलह (कांगड़ा)। उपमंडल में सड़कें बंद होने और पेड़ गिरने का सिलसिला जारी है। मैंझा-परौर लिंक रोड में पेड़ गिरने से कई घंटों तक बिजली आपूर्ति भी बंद रही। गंदड़-कैलन सड़क फिर से भूस्खलन से बंद हो गई है, जबकि प्राथमिक स्कूल ककड़ैं में भारी बारिश से स्कूल की छत से पानी गिरने लगा है।
रविवार रात भारी बारिश से मैंझा-परौर लिंक रोड पर अपर मैंझा के पास चीड़ का पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे वाहन चपेट में आने से बच गया। लोगों ने रात को पेड़ को काटकर रास्ता बहाल कर दिया। लेकिन, तारों पर गिरे इस पेड़ बिजली लाइन की पूरी तारें टूट गईं। इससे भी लोग करंट से बाल बाल बच गए। तारें टूटने से मैंझा गांव के आधे घरों में करीब 16 से 17 घंटे तक बिजली बंद रही। इसे सोमवार को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इस सड़क पर दो तीन पेड़ों को नहीं काटा तो हादसा हो सकता है। बरसात के चलते गंदड़-कैलन सड़क पर भूस्खलन होने से यह सड़क फिर से बंद हो गई है। विभाग बंद सड़कों को खोलने में लगा हुआ है। वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला ककड़ैं बरसात के चलते स्कूल की छत से पानी टपक रहा है। पंचायत उपप्रधान प्रवीन ने भी स्कूल परसिर का दौरा किया। साथ ही स्कूल स्टाफ ने भी इसकी जानकारी शिक्षा अधिकारी भवारना को दी। बीपीईओ भवारना हंसराज ने बताया कि मार्च में धर्मशाला कार्यालय में इसकी सूचना दी थी। वहां से धन की व्यवस्था होने पर कमरों की दशा सुधारी जाएगी। उधर, एक्सईएन पालमपुर विकास सूद ने कहा कि बारिश से गंदड़-कैलन सड़क फिर से बंद हो गई है।


बरसात ने बहाया लंघू से जमरेला संपर्क मार्ग
बैजनाथ (कांगड़ा)। लगातार तीन दिनों से जारी बारिश ने बैजनाथ के कई संपर्क मार्गों का हाल बेहाल हो चुका है। सोमवार को लंघु से जमरेला गांव की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान पूरे गांव के वाशिंदें मौका पर इकट्ठे हो गए। टूटी पड़े संपर्क मार्ग पर चिंता जताई। गांववासियों ने कहा कि ये संपर्क मार्ग गांववासियों के लिए लाइफ लाइन से कम नहीं है। क्योंकि गांव में रहने वाले कई परिवारों के बच्चे रोजाना इसी मार्ग से जाकर स्कूल, कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण करते जाते हैं, जबकि गांव में अगर कोई बीमार हो जाए, तो मरीज की पालकी भी इसी मार्ग से अस्पताल पहुंचाई जाती है। गांव वासियों का कहना है कि अभी कुछ ही माह पूर्व सड़क किनारे डंगों का निर्माण किया गया था। लेकिन, बरसात ने डंगों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे गांववासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही लोनिवि के एसडीओ ने मौका पर जाकर बदहाल हुए संपर्क मार्ग को वैकल्पिक तोर पर ठीक करवाया। उन्होंने गांववासियों को बताया कि मौसम साफ होते ही टूटे डंगों को ठीक करवाकर सडक मार्ग को भी ठीक करवाया जाएगा। उधर, बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने बताया कि इस मामले की सूचना मिलते ही उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों, एसडीएम बैजनाथ को मौका पर जाकर स्थिति का जायजा लेने को कहा है। बदहाल मार्ग को ठीक करवाने के निर्देश दे दिए हैं।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed