{"_id":"5af48e124f1c1b9f098b93d4","slug":"151525976594-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला के गमरू क्षेत्र में भी फैला डायरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला के गमरू क्षेत्र में भी फैला डायरिया
Updated Thu, 10 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला के गमरू क्षेत्र में भी फैला डायरिया
दूसरे दिन 255 हुंचा मरीजों का आंकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में डायरिया का प्रकोप दूसरे दिन भी जारी रहा। रामनगर, श्यामनगर के बाद साथ लगते गमरू क्षेत्र में भी डायरिया के मरीज सामने आए हैं। गमरू गांव में डायरिया फैलने के बारे में अभी स्वास्थ्य विभाग को कोई जानकारी नहीं है, न ही विभाग की कोई टीम गमरू गांव पहुंची है। गांव के लगभग 40 लोग और बच्चे डायरिया की चपेट में आ गए हैं। अब तक डायरिया की चपेट में लगभग 255 लोग आ चुके हैं, इनमें अधिकतर स्कूली छात्र और छोटे बच्चे हैं, उधर, रामनगर, श्यामनगर में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दूसरे दिन भी रामनगर, श्यामनगर के डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया। धर्मशाला अस्पताल में उपचारधीन डायरिया ग्रस्त बच्चों और लोगों को छुट्टी दे दी गई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस राणा ने कहा कि गमरू क्षेत्र में डायरिया की सूचना अभी तक नहीं मिली है। जल्द ही वहां टीम भेजी जाएगी। डायरिया फैलने के कारण का पत्ता सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।