{"_id":"5aeb56824f1c1b76098b7d82","slug":"151525372546-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक बनना है पल्लबी का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक बनना है पल्लबी का सपना
Updated Fri, 04 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अध्यापक बनना है पल्लवी का सपना
फतेहपुर (कांगड़ा)। गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल समकड (धमेटा) की पल्लवी राणा ने बोर्ड की दसवीं कक्षा में 700 में से 681 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। बच्ची की इस उपलब्धि पर जहां दादी संतोष कुमारी, पिता मोहिंदर सिंह, माता अंजना देवी, बहन प्रीति और छोटा भाई गौतम बेहद खुश हैं, वहीं प्रधानाचार्य हरजीत राणा, अश्वनी राणा, रविंद्र गुलेरिया, अनीता कुमारी और संतोष कुमारी भी बच्ची को बधाई देने उनके घर पहुंचे। पल्लवी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय दादी, माता-पिता और अध्यापकों को दिया। पल्लवी ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के अलावा घर पर हर रोज रात दस बजे तक और सुबह चार बजे उठकर पढ़ाई करने से वह अपनी सफलता के प्रति आश्वस्त थी। पल्लवी भविष्य में अध्यापक बनना चाहती हैं।