{"_id":"5aea07c34f1c1b64098b7c9a","slug":"151525286851-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की मदद करने वाले को मिली न्यायिक हिरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की मदद करने वाले को मिली न्यायिक हिरासत
Updated Thu, 03 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों की मदद करने वाला न्यायिक हिरासत में
दुराचार के बालिग आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेस तल्ख
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के धरोट में नाबालिग छात्रा से हुए दुराचार मामले में फरार चल रहे तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। वहीं, आरोपियों को शरण देने और आर्थिक मदद करने वाले व्यक्ति अश्वनी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। धरोट में हुए नाबालिग छात्रा दुराचार मामले में एक हफ्ते बाद भी तीन आरोपियों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। लिहाजा, अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बुधवार को सुलह कांग्रेस ने भी पुलिस को आठ मई तक आरोपियों को अल्टीमेटम दे दिया है। इसमें पूर्व सीपीएस जगजीवन पाल की अगुवाई में थाने पहुंचे सुलह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण राणा समेत अन्य लोगों ने पुलिस से कहा कि आठ मई तक दुराचार के फरार आरोपियों को नहीं पकड़ा तो कांग्रेस धरना प्रदर्शन शुरू कर देगी। वहीं सूत्रों की मानें तो बुधवार को पीड़िता के डीएनए सैंपल भी लिए गए हैं। उधर, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि आरोपियों को शरण देने वाले आरोपी अश्वनी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पीड़ित लड़की का नहीं हुआ एक्सरे: जगजीवन
पूर्व सीपीएस जगजीवन पाल ने आरोप लगाया है कि दुराचार पीड़ित लड़की का अभी तक दांत का एक्स-रे नहीं हो पाया है। पालमपुर में इसकी सुविधा नहीं है तो लड़की का एक्स-रे टांडा या दूसरे अस्पताल में भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसमें कहीं प्रशासन की मिलीभगत ही तो नहीं है।
ब्रेकडाउन के चलते नहीं हो पाया था एक्स-रे
अस्पताल के एमएस डॉ. विनय महाजन ने कहा कि पीड़िता के सारे एक्स-रे शुक्रवार को ही कर दिए थे। लेकिन दांत का एक्स-रे मंगलवार को लिखा गया था। जब पीड़िता का अस्पताल में एक्स-रे कर रहे थे तो मशीन की ब्रेकडाउन हो गई। अब बुधवार को इमरजेंसी में पीड़िता का दांत का एक्स-रे कर दिया गया है।