{"_id":"5aac02264f1c1b92778b5c07","slug":"151521222182-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर रोज तहबाजारी देने से जल्द मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर रोज तहबाजारी देने से जल्द मिलेगा छुटकारा
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रोज तहबाजारी देने से जल्द मिलेगी निजात
शहर वेंडिंग समिति की बैठक में मासिक या वार्षिक वसूली पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के दायरे में आने वाले रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले और सब्जी विक्रेताओं को हर रोज तहबाजारी देने से जल्द छुटकारा मिलेगा। नगर निगम ने शहर वेंडिंग समिति की बैठक में तहबाजारी को मासिक या वार्षिक वसूली करने की योजना बनाई है। इसका सभी रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों और शहर वेंडिंग समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। एमसी के आयुक्त संदीप कदम की अध्यक्षता में शहर वेंडिंग समिति की बैठक हुई। इसमें नगर निगम के दायरे में सभी वेंडिंग जोन और नॉन वेंडिंग जोन का चयनित करने के लिए उपसमितियों को गठन किया गया, जो आने वाले दिनों में शहर के सभी वेंडिंग और नॉन वेंडिंग जोन का चयन करेगी। इसमें मैक्लोडगंज और कचहरी अड्डा से लेकर सभी वार्डों के वेंडिंग जोन शामिल रहेंगे। इसके अलावा शहर वेंडिंग समिति में रेहड़ी-फड़ी और सब्जी विक्रेताओं को स्ट्रीट वेंडर्स अधिनियम-2014 के बारे में जानकारी दी। उधर, नगर निगम आयुक्त संदीप कदम ने कहा कि तहबाजारी अब हर रोज नहीं वसूली जाएगी। इसे मासिक या वार्षिक वसूलने पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
साल में 50 लाख रुपये रखा वसूलने का लक्ष्य
नगर निगम ने धर्मशाला शहर में तहबाजारी के तहत इस साल 50 लाख रुपये इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए अभी से एमसी ने कसरत शुरू कर दी है।
शहर वेंडिंग समिति में न बुलाने पर बिफरी सीटू
सीटू ने शहर वेंडिंग समिति की बैठक की निंदा की है। सीटू की रेहड़ी-फड़ी यूनियन के जिलाध्यक्ष हेमराज ने कहा कि नगर निगम स्ट्रीट वेंडर्स अधिनियम की सरेआम अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि बैठक में यूनियन के सदस्यों को नहीं बुलाया गया, जबकि एक्ट के तहत समिति में 40 प्रतिशत सदस्य रेहड़ी-फड़ी वाले और 10 प्रतिशत गैर सरकारी और अन्य संगठनों के होते हैं।