फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बाजार में तोड़ी नालियां व्यापारियों के लिए बनी मुसीबत

बाजार में तोड़ी नालियां व्यापारियों के लिए बनी मुसीबत

Wed, 03 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
बाजार में तोड़ी नालियां व्यापारियों के लिए बनी मुसीबत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ और पपरोला बाजार में हर रोज लगने वाले जाम से निपटने के लिए बाजार से अवैध कब्जे हटाकर मार्ग को चौड़ा करने की सरकारी मुहिम व्यापारियों के लिए मुसीबत बन गई है। विधानसभा चुनाव से पूर्व राष्ट्रीय उच्चमार्ग के तत्वावधान में दोनों बाजारों में तारकोल डालने और नालियों के निर्माण को डेढ़ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी।

एनएच के तहत होने वाले इस कार्य के तहत तारकोल डालने और पपरोला बाजार में नालियों को बनाने का अधिकांश काम पूरा हो गया है, लेकिन बैजनाथ बाजार में अधूरा कार्य व्यापारियों के लिए मुसीबत बन गया है। एनएच विभाग के अधिकारियों के साथ सहयोग करते हुए स्थानीय व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के आगे से अवैध कब्जे हटाते हुए नालियों को पूरी तरह से तोड़ दिया है। उस समय एनएच विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी से व्यापारिक प्रतिष्ठान के आगे के पक्के भाग को तो तुड़वा दिया, लेकिन अब चार माह बीत जाने के बाद भी नालियों का कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। चौबीन चौक से बस अड्डे के सामने के भाग तक अधूरी नालियों में गंदे पानी की निकासी न होने के कारण अब बदबू आनी शुरू हो गई है, जो बीमारियों को न्योता दे रही है। व्यापारियों के साथ यहां आने वाले पर्यटक भी परेशान हैं। स्थानीय व्यापारियों संजय धवन, गोविंद शर्मा, संजय शर्मा, जसन लाल सूद, प्रदीप सूद, सुधीर सूद, संदीप गर्ग, मुलख राज मेहता, मिट्ठू सरदार, गोपाल पाधा, नरेश सूद, राकेश खन्ना, नरेश भारद्वाज और अनिल अवस्थी का कहना है कि विभागीय अधिकारियों से सहयोग करते हुए व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आगे की पक्की नालियों को तुड़वाया था, अब इसे नहीं बनाया जा सका है। उधर, एसडीएम डॉ. मुरारी ने बताया कि इस संबंध में एनएच के अधिकारियों से बात की जा रही है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed