फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ज्वालामुखी में ध्वाला बने भाजपा के खेवनहार

ज्वालामुखी में ध्वाला बने भाजपा के खेवनहार

Tue, 19 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी में ध्वाला बने भाजपा के खेवनहार
कपिल शर्मा
विज्ञापन

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में रमेश ध्वाला भाजपा के लिए खेवनहार बन गए। भाजपा प्रत्याशी रमेश ध्वाला ने कांग्रेस प्रत्याशी संजय रत्न को 6464 वोटों से हरा दिया।
ज्वालामुखी विस क्षेत्र से चार उम्मीदवार चुनावी रण में थे। दस राउंड की मतगणना में पांच नंबर राउंड को छोड़कर एक भी राउंड में कांग्रेस को बढ़त नहीं मिली।
विज्ञापन

आजाद प्रत्याशी विजेंद्र कुमार और प्रताप भी कमाल नहीं कर पाए। रमेश चंद धवाला (बीजेपी) 27,914, संजय रत्न (कांग्रेस) 21,450, प्रताप सिंह (आजाद) 387, विजेंद्र कुमार (आजद) 3529 और 419 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। ज्वालामुखी के 92 बूथों पर इस बार रिकॉर्ड तोड़ 52 हजार 468 मतदाताओं ने मतदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश ध्वाला ने अपना पहला विस चुनाव वर्ष 1998 में आजाद प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था और जीत हासिल कर भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। ध्वाला ने जीत के बाद मां ज्वाला के दरबार में शीश नवाया और मां से आशीर्वाद लिया।

इनसेट....
कांग्रेस में सन्नाटा, भाजपा में डीजे पर जश्न
विधानसभा चुनावों के नतीजों के लिए ज्वालामुखी विस में सुबह आठ बजे से ही लोगों में उत्सुकता थी। सुबह ही चाय की दुकानों पर टीवी और मोबाइल अपडेट से अपने उम्मीदवारों की बढ़त की जानकारी लेते रहे। जैसे ही चुनावों के रुझान नतीजों में बदलना शुरू हुए, तो कांग्रेस समर्थकों में मायूसी छाई रही। वहीं, भाजपा ने डीजे लगी गाड़ियों के साथ शहर में घूम घूम कर जीत का खूब आनंद लिया।
इनसेट......
पहला राउंड
1. रमेश ध्वाला - 2633
2. संजय रतन- 2565
3. प्रताप राणा- 43
4. बिजेन्द्र कुमार- 127
5. नोटा- 23
इनसेट.....
दूसरा राउंड
1. रमेश ध्वाला - 2642
2. संजय रतन- 2591
3. प्रताप राणा- 44
4. बिजेन्द्र कुमार- 281
5. नोटा- 54
इनसेट....
तीसरा राउंड
1. रमेश ध्वाला - 3094
2. संजय रतन- 2851
3. प्रताप राणा- 37
4. बिजेन्द्र कुमार- 171
5. नोटा- 37
इनसेट....
चौथा राउंड
1. रमेश ध्वाला - 3048
2. संजय रतन- 2506
3. प्रताप राणा- 25
4. बिजेन्द्र कुमार- 171
5. नोटा- 42
इनसेट....
पांचवा राउंड
1. रमेश ध्वाला - 2188
2. संजय रतन- 2478
3. प्रताप राणा- 93
4. बिजेन्द्र कुमार- 231
5. नोटा- 47
इनसेट....
छठा राउंड
1. रमेश ध्वाला - 3126
2. संजय रतन- 2525
3. प्रताप राणा- 57
4. बिजेन्द्र कुमार- 629
5. नोटा- 66
इनसेट....
सातवां राउंड
1. रमेश ध्वाला - 4181
2. संजय रतन- 2588
3. प्रताप राणा- 29
4. बिजेन्द्र कुमार- 229
5. नोटा- 43
इनसेट....
आठवां राउंड
1. रमेश ध्वाला - 3249
2. संजय रतन- 1650
3. प्रताप राणा- 19
4. बिजेन्द्र कुमार- 884
5. नोटा- 46
इनसेट.....
नौवां राउंड
1. रमेश ध्वाला - 2818
2. संजय रतन- 966
3. प्रताप राणा- 24
4. बिजेन्द्र कुमार- 574
5. नोटा- 56
इनसेट....
10वां राउंड
1. रमेश ध्वाला - 397
2. संजय रतन- 380
3. प्रताप राणा- 10
4. बिजेन्द्र कुमार- 25
5. नोटा- 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed