फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जवाली के सभी संपर्क मार्ग खस्ताहाल

जवाली के सभी संपर्क मार्ग खस्ताहाल

Thu, 14 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
जवाली के सभी संपर्क मार्ग खस्ताहाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल मुख्यालय जवाली से जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की दयनीय हालत से लोगों में लोक निर्माण विभाग प्रति भारी रोष है। उपमंडल की केहरिया-गुगलाड़ा, समलाना-मतलाहड़, भोल-ट्यूकरी, लुधियाड़ भरमाड़ वाया सिद्धपुरघाड़, मेरा-फतेहपुर वाया पल्ली, केहरिया 32 मील वाया चेलियां, जवाली आईटीआई मार्ग और केहरिया रेलवे स्टेशन रोड के संपर्क मार्गों की खस्ता हालत होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन संपर्क मार्गों पर जगह-जगह गहरे गड्डे पड़े हुए हैं। इस कारण बड़े वाहनों और दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। कुलदीप शर्मा, विक्रम जीत, प्रमोद सिंह, जग्गू ठाकुर, रिशु निष्चल, भगवान सिंह, प्रकाश सिंह, राज कुमार राजू, रिक्की परमार, सरूप सिंह, अवतार सिंह गिल, जितेंद्र त्यागी, रणजीत सिंह, मिंटू शर्मा, विजय कुमार, सौरभ कुमार, साजन कुमार, शाम सिंह और डिंपल कुमार ने बताया कि उक्त संपर्क मार्गों पर कहीं गहरे गड्डे पड़े हुए हैं तो कहीं मार्ग के किनारे टारिंग न होने के कारण वाहन चालकों को क्रॉसिंग करते समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग जवाली के कर्मचारियों और उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन संपर्क मार्गों की स्थिति ज्यों की त्यों है। लोगों ने विभाग से इन सड़कों की दशा सुधारने की जोरदार मांग की है। उन्होंने विभाग को चेताया है कि अगर शीघ्र ही इन मार्गों की मरम्मत नहीं की गई तो जवाली विभाग के खिलाफ जनहित याचिका दायर कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य
लोक निर्माण विभाग जवाली के एसडीओ रविंद्र कंदौरिया ने कहा कि लेबर की कमी के चलते सड़क के मरम्मत कार्य मे देरी हो रही है। फिर भी एक-दो सप्ताह में सभी संपर्क मार्गों की मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed