{"_id":"5a2d744b4f1c1b7a548c2311","slug":"151512928331-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना का लेफ्टिनेंट बने महाकाल के अभिलाष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना का लेफ्टिनेंट बने महाकाल के अभिलाष
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के महाकाल निवासी अभिलाष शर्मा का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में हुआ है। अभिलाष शर्मा नौ दिसंबर को इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) से पास आउट हुए हैं। अब अभिलाष 16 राजपूताना रजीमेंट में सेवाएं देंगे। अभिलाष की पांचवीं तक की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल से और उसके बाद की शिक्षा सैनिक स्कूल सुजानपुर में हुई है। 2014 में एनडीए के लिए चयन हुआ। अभिलाष अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के रूप में भारतीय सेना में सेवाएं देंगे। अभिलाष के दादा स्व. चुनीलाल, पिता प्रवीण शर्मा और ताया तिलक शर्मा सेना में सेवाएं दे चुके हैं, जबकि उनका भाई अभिताज शर्मा सेना में मेजर के पद पर तैनात है। उनकी इस सफलता पर परिजनों पिता प्रवीण शर्मा, मां सरिता, बहन प्रिया शर्मा ने खुशी व्यक्त की है । रविवार को महाकाल पहुंचने पर राजेश राणा, संजीव शर्मा, विवेक अवस्थी, राज कमल, विमल आचार्य, राजेश शर्मा, कैप्टन काशी नाथ, नितेश, आर्यन, विधा देवी, राज शर्मा और रक्षा शर्मा ने उनका स्वागत किया।