फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   15,02514 voters will elect MP for Kangra-Chamba seat

Kangra News: कांगड़ा-चंबा सीट के लिए 15,02514 मतदाता चुनेंगे सांसद

Fri, 31 May 2024 05:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
15,02514 voters will elect MP for Kangra-Chamba seat
धर्मशाला। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र 17 विस क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 15,02514 हैं, जिनमें से 7,55,878 पुरुष और 7,46,631 महिला मतदाता शामिल हैं। रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि चुनाव के लिए 1,910 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें 7,822 कर्मचारी मतदान डयूटी पर तैनात रहेंगे। जबकि 4,332 पुलिस कर्मी पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। 1782 सामान्य बूथ, जबकि 128 क्रिटिकल बूथ स्थापित किए गए हैं। इसमें कांगड़ा जिला के 13 विस क्षेत्र तथा चंबा जिला के चार विस क्षेत्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 21518 सर्विस वोटर्स हैं।
विज्ञापन

36,293 पहली बार डालेंगे वोट
डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि 18 से 19 वर्ष के फर्स्ट टाइम वोटर्स की कुल संख्या 36,293 है। इसमें पुरुष मतदाता 19,441 और महिला मतदाता 16,852 हैं। दिव्यांग वोटर्स की संख्या 12,964 है। 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 17,758 है।
विज्ञापन


66 माॅडल पोलिंग स्टेशन होंगे स्थापित
संसदीय क्षेत्र में 33 पोलिंग स्टेशन महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे जबकि 10 पोलिंग स्टेशन दिव्यांग जनों द्वारा संचालित किए जाएंगे, युवाओं द्वारा एक और 66 माॅडल पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना पांच जगहों नूरपुर, चंबा, पालमपुर, ज्वालामुखी तथा धर्मशाला में होगी इस के लिए भी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। लोकसभा निर्वाचन-2024 प्रक्रिया निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं जिसमें काूनन व्यवस्था के लिए एसपी कांगड़ा और एसपी नूरपुर, ईवीएम प्रबंधन के लिए एडीएम, आदर्श आचार संहिता एमसीसी के लिए एडीएम, परिवहन के लिए डीएम एचआरटीसी, दिव्यांगजनों के लिए जिला कल्याण अधिकारी को नोडल आफिसर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


47 सेक्टर मेजिस्टेट, 174 सेक्टर आफिसर तैनात
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्वक तथा निष्पक्ष तरीके से मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए 47 सेक्टर मेजिस्टेट, 174 सेक्टर आफिसर तैनात किए गए हैं। स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों की उचित व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने कहा कि कांगड़ा जिला में राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों की व्यय निगरानी के लिए भी चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार व्यय निगरानी कमेटी गठित की गई है। इसके साथ ही सभी नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र तथा निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मोबाइल एप सी विजिल लांच किया है। इस ऐप के जरिये आम जन आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed