फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   1500 crore package for relief for disaster victims: Shiva

1500 करोड़ का पैकेज आपदा पीडितों के लिए राहत : शिवा

Mon, 15 Sep 2025 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 15 Sep 2025 05:23 AM IST
विज्ञापन
1500 crore package for relief for disaster victims: Shiva
शिवा कटोच।
लंबागांव (कांगड़ा)। भारतीय जनता युवा मोर्चा जयसिंहपुर के अध्यक्ष शिवा कटोच ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए घोषित 1500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज आपदा प्रभावितों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस आपदा को गंभीरता से लेते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया है, जो हिमाचल की जनता को संबल प्रदान करेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 सितंबर को हिमाचल प्रदेश का दौरा किया। उन्होंने कांगड़ा, चंबा, मंडी सहित कई प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद, घायलों के लिए मुआवजा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानों की स्वीकृति और राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत जैसी राहत घोषणाएं भी कीं।शिवा कटोच ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम हिमाचल की पुनर्वास प्रक्रिया को गति देगा और प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed