फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   150 police personnel will handle the security arrangements at the state level Palampur Holi fair

Kangra News: राज्य स्तरीय पालमपुर होली मेले में 150 पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 26 Feb 2023 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
150 police personnel will handle the security arrangements at the state level Palampur Holi fair
पालमपुर (कांगड़ा)। मार्च में पालमपुर में होने वाले राज्य स्तरीय होली मेले को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध पुख्ता करेगी। इसमें पुलिस किसी प्रकार की कोई ढील नहीं बरतेगी। राज्य स्तरीय होली मेले में इस बार करीब 150 पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसमें विशेष पुलिस एक दस्ता भी होगा। होली मेले में किसी ने हुड़ंदगबाजी की तो उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। मेले में हुड़दंगियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। शहर और घुग्गर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस नजर रखेगी।
विज्ञापन

होली मेले को लेकर पुलिस ने पुख्ता प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं। होली मेले में सुरक्षा प्रबंध पुख्ता करने
के लिए पुलिस नए बस स्टैंड से लेकर शहीद विक्रम बतरा मैदान और पालमपुर नेहरू चौक से लेकर एसएसबी चौक तक नजर रखेगी। इस बार खास बात यह होगी कि हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने के लिए हर पुलिस कर्मी एक-दूसरे के संपर्क में रहेगा। एक विशेष पुलिस दस्ता मेले में गश्त करता रहेगा। नशेड़ियों पर भी पुलिस नजर रखेगी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो इस बार मेले में सुरक्षा प्रबंध के लिए पालमपुर पुलिस जिला प्रमुख से करीब 150 अतिरिक्त जवानों की मांग करेगी। इससे यातायात से लेकर मेले की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। यातायात में कोई बाधा न आए, इसके लिए पुलिस हर चौक पर यातायात कर्मी तैनात करेगी। राज्य स्तरीय होली मेले में कई बार हुड़दंगियों की झड़पें हो चुकी हैं, जिसे देखते पुलिस इस बार विशेष प्रबंध करना चाहती है। इसके लिए डीएसपी ने एक प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
राज्य स्तरीय होली मेले में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। किसी भी शरारती या हुड़दंगबाजी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की हर आदमी पर नजर रहेगी। लोगों से अपील की है कि शांति से मेला देखें। संदिग्ध या शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे लोगों के बारे में पुलिस को सूचित करें। -गुरबचन सिंह, डीएसपी पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed