{"_id":"5ba14230867a557ec97f1fd8","slug":"141537294896-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार 3 दिन 24 घंटे खुला रहेगा ज्वालाजी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार 3 दिन 24 घंटे खुला रहेगा ज्वालाजी मंदिर
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी। प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालाजी मंदिर में शारदीय नवरात्रों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार छठे, सातवें और आठवें नवरात्र पर 24 घंटे मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। मंदिर में लंगर का समय भी बढ़ाया गया है। अब लंगर दोपहर को 12:30 से 3:30 तक चलेगा। पहले ये 2:30 बजे तक चलता था। 10 से 19 अक्तूबर तक चलने वाले शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए व्यवस्था प्रबंधन को लेकर मंदिर सहायक आयुक्त एवं एसडीएम ज्वालामुखी राकेश शर्मा की अध्यक्षता में मंदिर न्यास की बैठक में ये फैसले लिए गए।
आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता रोहित दुबे ने बताया कि नवरात्रों में प्रतिदिन शहर में तीन बार पीने के पानी की सप्लाई की जाएगी। बस स्टैंड से मंदिर तक रंग बिरंगी लाइटों से सजावट की जाएगी। मंदिर सहायक आयुक्त राकेश शर्मा ने संबंधित विभागों को नवरात्र से पहले व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए। नगर परिषद को आदेश दिए गए कि शहर में सभी नालियों की सफाई की जाए। आईपीएच विभाग शहर में सभी फायर हाइड्रेंट को नवरात्र से पहले सुचारु रूप से ठीक करे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नवरात्र के दौरान ढोल नगाड़ों, लाउड स्पीकर, नारियल, तेजधार हथियार व आग्नेय शस्त्रों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नवरात्रों के दौरान ज्वालमुखी क्षेत्र में धारा 144 लागू रहेगी।
मंदिर के साथ निशुल्क दवा केंद्र स्थापित किया जाएगा। बड़े वाहन शहर के बाहर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क किए जायेंगे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डीएसपी योगेश दत्त जोशी, मंदिर अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा, तहसीलदार जगदीश, मधुसूदन शर्मा, सौरभ शर्मा, जेपी दत्ता, कृष्ण स्वरूप, शशि चौधरी, देशराज भारती, मंदिर सहायक अधिकारी एके गुलेरी, नप अध्यक्ष भावना सूद, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतेंद्र वर्मा, नप कार्यकारी अधिकारी देशराज चौधरी, आईपीएच कनिष्ठ अभियंता रोहित दुबे, सहायक अभियंता बिजली बोर्ड एमपी शर्मा, थाना प्रभारी मनोहर चौधरी, कनिष्ठ अभियंता संदीप कुमार, अजय शर्मा, कमल ठाकुर, देशराज के साथ सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
300 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
300 पुलिस कर्मी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किए जाएंगे। 20 अतिरिक्त सफाई कर्मी शहर की सफाई व्यवस्था देखेंगे। 50 अतरिक्त कर्मी भी मंदिर प्रबंधन की ओर से नवरात्रों में तैनात किए जाएंगे।
श्रद्धालु लगाएंगे कांगड़ी धाम के चटकारे
ज्वालाजी मंदिर में नवरात्रों के दौरान इस बार मंदिर पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं कांगड़ी धाम का जायका लेंगे। यह निर्णय मंगलवार को ज्वालामुखी मंदिर परिसर में हुई मंदिर न्यास की बैठक में लिया गया।