फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   स्मार्ट सिटी में डायरिया के 20 नए मरीज

स्मार्ट सिटी में डायरिया के 20 नए मरीज

Sat, 12 May 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में डायरिया के 20 नए मरीज
स्मार्ट सिटी में सामने आए डायरिया के 20 नए मरीज
विज्ञापन

फॉलोअप
तीसरे दिन गमरू क्षेत्र में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
डायरिया के मरीजों की बढ़ रही संख्या पर छोटे पड़ने लगे धर्मशाला अस्पताल के वार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के गमरू क्षेत्र में डायरिया के 20 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को गमरू क्षेत्र का दौरा किया। टीम को इस दौरान 20 नए डायरिया के मरीज मिले हैं, जिन्हें ओआरएस और दवाइयां बांटी गई। उधर, डायरिया के मरीजों की बढ़ रही संख्या के चलते धर्मशाला अस्पताल के वार्ड छोटे पड़ने लगे हैं। शुक्रवार को मेडिसिन वार्ड डायरिया मरीजों से फुल हो गया और मजबूरन मरीजों को आर्थो वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। बाल रोग वार्ड में डायरिया पीड़ित 21 बच्चे भर्ती हैं, जबकि शुक्रवार को दाडनू, खनियारा रोड से 20 नए भर्ती हुए हैं, जो पहले से ग्रस्त हैं। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर भी दवाइयां बांटी हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरएस राणा ने कहा कि गमरू क्षेत्र में डायरिया के 20 नए मरीज सामने आए हैं। विभागीय टीम ने डायरिया ग्रस्त लोगों को ओआरएस और दवाईयां वितरित की गई है। वहीं, आईपीएच धर्मशाला के अधिशासी अभियंता विकास बख्शी ने कहा कि गज खड्ड पेयजल योजना के सभी टैंक की सफाई कर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी है। टैंकों में सुपर क्लोरीनेशन की जा रही है।
विज्ञापन


जलजनित रोगों से निपटने के लिए अलर्ट जारी
जिला मुख्यालय में डायरिया के मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं कि गर्मियों और शादियों के सीजन के डायरिया और जलजनित बीमारियों से निपटने को तैयार रहें और आशा वर्कर और फील्ड स्टाफ के साथ मिल कर लोगों को डायरिया के बचाव और उपाय के बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएच ने बहाल की पानी की सप्लाई
आईपीएच विभाग ने तिब्बतियन लाइब्रेरी के साथ लगते भंडारण टैंक से पानी की सप्लाई बहाल कर दी है। शहर में डायरिया आउट ब्रेक होने के बाद से ही आईपीएच ने इस टैंक से पेयजल सप्लाई बंद कर सफाई की थी। सफाई और सुपर क्लोरीनेशन के बाद टैंक से पेयजल बहाल की है।


आईपीएच की लैब रिपोर्ट में पानी साफ
अब स्वास्थ्य विभाग के सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार
टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे हैं पानी के तीन सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी में डायरिया फैलने के कारण चाहे जो भी रहे हों, लेकिन आईपीएच की लैब में पानी साफ पाया गया है। आईपीएच ने रामनगर, श्यामनगर सहित अन्य क्षेत्रों से डायरिया फैलने के बाद पानी के लगभग 15 सैंपल भरे थे। सैंपलों की जांच आईपीएच ने अपनी ही लैब में करवाई। इसमें पानी साफ पाया गया। अब स्वास्थ्य विभाग के सैंपलों की रिपोर्ट से ही डायरिया फैलने के कारण का पता चल पाया। स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया प्रभावित क्षेत्रों से पानी के तीन सैंपल भरे हैं। इन सैंपलों की जांच स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कॉलेज टांडा की पब्लिक हेल्थ लैब करवा रहा है। सैंपलों की रिपोर्ट 48 से 72 घंटे के बीच में आती है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद ही डायरिया फैलने के बारे में पता चलेगा। आईपीएच धर्मशाला के अधिशासी अभियंता विकास बख्शी ने कहा कि विभागीय लैब में 15 पानी के सैंपलों की जांच की गई, जिसमें पानी पीने योग्य पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed