{"_id":"674b132e6ff7e08a84047df0","slug":"14-officers-and-employees-of-fire-department-will-be-deployed-in-tapovan-kangra-news-c-95-1-kng1004-156446-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: तपोवन में तैनात रहेंगे अग्निशमन विभाग के 14 अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: तपोवन में तैनात रहेंगे अग्निशमन विभाग के 14 अधिकारी-कर्मचारी
Sun, 01 Dec 2024 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 01 Dec 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। तपोवन में 18 से 21 दिसंबर तक चलने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए अग्निशमन विभाग के 14 अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से सत्र के लिए 12 कर्मचारी और दो अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही अग्निशमन विभाग के जोरावर मैदान और विधानसभा परिसर के समीप दो दमकल वाहनों का अलर्ट मोड पर रखेगा।
धर्मशाला के समीपवर्ती तपोवन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन विभाग भी तैयारियाें में जुटा है। विभाग की ओर से जल्द ही तपोवन विधानसभा परिसर में सुरक्षा के लिहाज से परिसर का निरीक्षण करेगा। ऐसे में यदि कोई कमी सामने आती है तो उसको दुरुस्त किया जाएगा। उधर, अग्निशमन विभाग धर्मशाला के सब फायर ऑफिसर देवेंद्र सिंह भाटिया ने बताया कि शीतकालीन सत्र के लिए 12 कर्मचारियों और दो अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।
एचआरटीसी दो ट्रेवलर चलाएगा
जोरावर से विधानसभा तक एचआरटीसी चलाएगा टैंपो ट्रेवलर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार के नुमाइंदों से अपनी समस्याओं के हल को लेकर मिलने आने वाले लोगों के लिए एचआरटीसी दो ट्रेवलर चलाएगा। एचआरटीसी धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्डा ने बताया कि 18 से 21 दिसंबर तक जोरावर मैदान से विधानसभा परिसर के बाहर तक सुबह से शाम तक यह सुविधा लोगों को मिलेगी।