फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   1377 booths will be set up for 1376 wards of 242 panchayats.

Kangra News: 242 पंचायतों के 1376 वार्डों के लिए स्थापित होंगे 1377 बूथ

Wed, 20 May 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 20 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
1377 booths will be set up for 1376 wards of 242 panchayats.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में तीन चरणों में होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में प्रशासन जुटा है। जिले में कुल 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान और उपप्रधान के 484 पदों, पंचायत सदस्यों के 1376, बीडीसी सदस्यों के 119 और जिला परिषद सदस्यों के 19 पदों सहित कुल 1998 पदों हेतु 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों मतदान प्रस्तावित है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में जिला के कुल 3,63,699 मतदाता विभिन्न पदों के 4849 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं में 1,83,851 महिलाएं और 1,79,846 पुरुष हैं। थर्ड जेंडर के 2 लोगों के नाम भी मतदाता सूचियों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 242 ग्राम पंचायतों के कुल 1376 वार्डों के लिए 1377 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत कंजयाण के एक वार्ड के लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अन्य सभी पंचायतों के प्रत्येक वार्ड के लिए एक-एक मतदान केंद्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक बूथ के मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी, दो मतदान अधिकारियों और एक सुरक्षा कर्मी सहित कुल चार अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। 1377 मतदान केंद्रों में से 257 को संवेदनशील और 83 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि विकास खंड नादौन की 62 पंचायतों के 342 वार्ड हैं। यहां बीडीसी के 27 और जिला परिषद के 4 वार्ड हैं। विकास खंड बिझड़ी की 49 पंचायतों में 287 वार्ड हैं। जबकि, बीडीसी के 23 और जिला परिषद के 4 वार्ड हैं।

विकास खंड बमसन की 25 पंचायतों में 135 वार्ड हैं, जबकि बीडीसी के 15 और जिला परिषद के 2 वार्ड हैं। विकास खंड भोरंज की 44 पंचायतों में 264 वार्ड हैं, जबकि बीडीसी के 22 और जिला परिषद के 4 वार्ड हैं। विकास खंड हमीरपुर की 38 पंचायतों में 218 वार्ड हैं, जबकि बीडीसी के 17 और जिला परिषद के 3 वार्ड हैं।
वहीं, विकास खंड सुजानपुर की 24 पंचायतों में 130 वार्ड हैं, जबकि बीडीसी के 15 और जिला परिषद के 2 वार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed