फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   घुमदे-फिरदे ही पुजी जाणा विधानसभा...कजो लैणी बस

बिना सवारियों के विधानसभा से जोरावर पहुंच रही बस

Thu, 13 Dec 2018 12:11 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
घुमदे-फिरदे ही पुजी जाणा विधानसभा...कजो लैणी बस

विज्ञापन
विपिन चौधरी
धर्मशाला। घुमदे-फिरदे ही पुजी जाणा असां विधानसभा। ...कजो 5 रुपईये खर्च करने। बस भी पता नीं कालू चलणी। जोरावर स्टेडियम से विधानसभा परिसर तक फरियादियों की सुविधा के लिए शुरू की गई बस सेवा को लेकर लोगों के इस तरह के विचार सुनने को मिले। बस के परिचालक के बुलाने पर भी सवारियां डेढ़-दो किलोमीटर के सफर के लिए बस का प्रयोग नहीं कर रही हैं। आलम यह है कि बस में जो सवारियां बैठ भी रही हैं, वे भी बस के न चलने के कारण पैदल ही विधानसभा पहुंचना ठीक समझ रही हैं। वहीं अगर बस जोरावर स्टेडियम से विधानसभा परिसर तक जा रही है तो इस दौरान कभी बस में 5 तो कभी 10 सवारियां सफर कर रही हैं, जबकि विधानसभा से वापस जोरावर स्टेडियम तक आती बार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पूरी तरह से खाली आ रही है। ऐसे में करीब डेढ़-दो किलोमीटर के सफर के लिए शुरू की गई इस बस सेवा को लोगों ने पूरी तरह से नकार दिया है। सरकार और उसके मंत्रियों को फरियादें सुनाने पहुंच रहे लोग जोरावर स्टेडियम से पैदल ही विधानसभा परिसर तक पहुंचना ठीक समझ रहे हैं। इस दौरान जोरावर स्टेडियम से विधानसभा तक शुरू की गई बस सेवा का लाभ न उठाने वाले लोगों से अमर उजाला प्रतिनिधि ने बात की तो कांगड़ा जिला के सदूं से आई महिला सलोचना देवी ने कहा कि वे काफी दूर से बस में सफर करके यहां पहुंची हैं। ऐसे में अब वह पैदल ही चल कर विधानसभा परिसर जाना चाहती है। इससे जहां बस में बैठे-बैठे हुई उसकी थकान दूर होगी, वहीं ताजी हवा भी उन्हें मिलेगी। वहीं अधिकतर लोगों ने कहा कि बस में सवारियां कम हो रही हैं। ऐसे में पता नहीं बस कब तक चलेगी और जब तक बस चलेगी, तब तक वे पैदल ही विधानसभा परिसर तक पहुंच जाएंगे।

इनसेट
विधानसभा सत्र के लिए शुरू की थी बस सेवा
जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की जोरावर स्टेडियम से विधानसभा परिसर तक बस सेवा शुरू की है। यह बस विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चलते 10 से 15 दिसंबर तक चलनी है, लेकिन तीन दिन में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों ने इस बस सेवा को पूरी तरह से नकार दिया है। लोग बस में जाने के बजाय पैदल ही विधानसभा परिसर तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed