फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   देहरा स्कूल खेलेगा कबड्डी का मुकाबला

देहरा स्कूल खेलेगा कबड्डी का मुकाबला

Tue, 25 Sep 2018 11:14 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
देहरा स्कूल खेलेगा कबड्डी का मुकाबला
देहरा स्कूल खेलेगा कबड्डी का फाइनल
विज्ञापन

वॉलीबाल में नगरोटा सूरियां ने बनाई फाइनल में जगह
अमर उजाला ब्यूरो
कोटला (कांगड़ा) क्षेत्र में चल रही प्राथमिक पाठशालाओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन मौसम ने साथ दिया और दिन भर मैच हुए। मंगलवार को प्रथम एवं द्वितीय राउंड के मैच हुए। इस दौरान लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में बैजनाथ, इंदौरा, नगरोटा बगवां और पंचरुखी की टीमें विजेता रहीं, जबकि लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में देहरा ने चढ़ियार को हराया, वहीं नूरपुर ने कांगड़ा की टीम को हराया। लड़कों की खो-खो प्रतियोगिता के द्वितीय राउंड में नगरोटा-सूरियां ने रैत की टीम को हराया, जबकि धर्मशाला ने इंदौरा की टीम को हराया। लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में नगरोटा सूरियां ने चढ़ियार, नूरपुर ने रैत और रक्कड़ ने राजा का तालाब की टीमों को हराया। वॉलीबाल के सेमीफाइनल में इंदौरा ने देहरा, नगरोटा सूरियां ने पालमपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि पालमपुर में इंदौरा को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़ की खेलें और सांस्कृतिक स्पर्धा के कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed