फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   माता कुनाल पत्थरी के गर्भगृह में बढ़ाया जाएगा स्थान

माता कुनाल पत्थरी के गर्भगृह में बढ़ाया जाएगा स्थान

Fri, 21 Sep 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
माता कुनाल पत्थरी के गर्भगृह में बढ़ाया जाएगा स्थान
माता कुनाल पत्थरी के गर्भगृह में बढ़ाया जाएगा स्थान
विज्ञापन

मंदिर में नया सामुदायिक भवन भी बनाया जाएगा
एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए कई निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता कुनाल पत्थरी के गर्भगृह के स्थान को बढ़ाया जाएगा, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। इसके अलावा मंदिर परिसर में नया सामुदायिक भवन भी बनाया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इसके अलावा बैठक में जनहित में अन्य कई फैसले लिए गए।

जानकारी के अनुसार एसडीएम की अध्यक्षता में प्रस्ताव पास किया गया कि जल्द ही मंदिर में नए सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा, क्योंकि मंदिर में कई वर्षों पहले बने सामुदायिक भवन की हालत खराब हो गई है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस दौरान मौके पर एसडीएम ने वास्तुकार सतीश चौधरी को नए बनने वाले सामुदायिक भवन का एस्टीमेट बनाने के आदेश भी दिए। बैठक के बाद मंदिर परिसर में कमेटी ने सफाई अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष बलवंत राणा, छोटू राम, गोरखू राम, सुषमा रंधावा, सरोज गुलेरिया, सुरेश कुमार और देशराज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed