{"_id":"5ba3e120867a557ff96748d6","slug":"131537466656-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल किनारे चल रही दुकानों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल किनारे चल रही दुकानों का किया निरीक्षण
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों के पास चल रही दुकानों का निरीक्षण किया
नूरपुर (कांगड़ा)। नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में नूरपुर पुलिस ने क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों के आसपास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षेत्र के लगभग दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों में तंबाकू, गुटखा आदि चीजें मिलने पर उन्हें उसी समय नष्ट कर दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा से निरीक्षण के दौरान कोई नशे संबंधी सामान पाया जाता है तो दुकानदार पर ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिक्षण संस्थानों के आसपास दुकानों का निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान दो दुकानदारों से नशे संबंधी सामान तंबाकू, गुटखा आदि रखने का जुर्माना भी वसूला गया।