{"_id":"5ba1422c867a557ea52f2de6","slug":"131537294892-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिपीठ बज्रेश्वरी मंदिर में दस अक्तूबर से नवरात्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तिपीठ बज्रेश्वरी मंदिर में दस अक्तूबर से नवरात्र शुरू
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की बैठक में 10 अक्तूबर से शुरू हो रहे शरदकालीन नवरात्र मेलों को लेकर आयोजित तैयारियों की समीक्षा की गई। अध्यक्षता एसडीएम शशिपाल नेगी ने की। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेलों से पहले नगर के कछयारी चौक और फ्लोर मिल के नजदीक दो रेन शेल्टर बनाने का फैसला लिया गया।
मंदिर अधिकारी नीलम राणा ने बताया कि मेलों से पहले कांगड़ा नगर के गुप्तगंगा रोड को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। मेन बाजार में भीड़ को देखते हुए वनवे के साथ चौपहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर में सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी और सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए 30 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। होटल व सराय प्रबंधकों को बिना आधारकार्ड के किराये पर कमरा देने के लिए मनाही की गई है। बाईपास व तहसील चौक पर दो यात्री सूचना केंद्र स्थापित किए जाएंगे। नगर व मंदिर परिसर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। बैठक में लोनिवि को कांगड़ा नगर की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत करने के आदेश भी जारी किए गए। एसडीएम नेगी ने बताया कि मेलों के दौरान मंदिर परिसर में तीन समय लंगर की सुविधा रहेगी। बाईपास पर मंदिर ट्रस्ट व नगर परिषद की ओर से निर्मित गोसदनों को इकट्ठा कर एक ही निजी एजेंसी को संचालन के लिए सौंपने को भी ट्रस्ट ने मंजूरी प्रदान की है।
बैठक में मंदिर परिसर में म्यूजियम बनाने व पुरानी मूर्तियों के संरक्षण पर भी चर्चा हुई। बैठक में ट्रस्ट के किरायदारों के किराये में बढ़ोतरी करने पर भी चर्चा की गई। एसडीएम नेगी ने बताया कि अक्तूबर महीने से निफ्ट संस्थान के छात्र कांगड़ा नगर व मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर देंगे। बैठक में डीएसपी पूर्ण चंद, एसएमओ डा. विवेक सूद, ईओ कंचन बाला, ट्रस्ट सदस्य उमा शंकर, मुनीष भल्ला, राजे, नरेंद्र हैप्पी, राम प्रसाद शर्मा सहित सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।